बॉलीवुड अपडेट्स: राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर की ‘बधाई दो’ का नया गाना ‘अटक गया’ रिलीज, अमिताभ बच्चन स्टारर ‘झुंड’ 4 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी

Rajkumar Rao Badhaai Do

एक्टर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर Rajkumar Rao-Bhumi Pednekar की अपकमिंग फिल्म ‘बधाई दो’ ‘Badhaai Do’ का नया गाना ‘अटक गया’ रिलीज कर दिया गया हैं। राजकुमार राव ने भी खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का यह गाना फैंस के साथ शेयर किया हैं। इसके केप्शन में उन्होंने लिखा, ” अटक गया हैं, प्यार करने वालों के लिए हैं। अमित त्रिवेदी और अरिजीत सिंह का ‘अटक गया’ गाना रिलीज हो गया हैं। ‘बधाई दो’ 11 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही हैं।” इस फिल्म का डायरेक्शन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया हैं।

अमिताभ बच्चन स्टारर ‘झुंड’ 4 मार्च को होगी रिलीज:

अमिताभ बच्चन स्टारर स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘झुंड’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई हैं। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस को दी हैं। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस टोली से मुकाबला करने के लिए रहो तैयार। हमारी टीम आ रही हैं। ‘झुंड’ 4 मार्च 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।” नागराज पोपटराव मंजुले ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया हैं। इस फिल्म में बिग बी स्लम सॉकर के संस्थापक विजय बरसे का किरदार निभा रहे हैं। वो एक ऐसे प्रोफेसर की भूमिका मे हैं, जो स्लम के लड़कों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित करता हैं और उन्हें जीवन में उद्देश्य देता हैं।

प्रभास-पूजा हेगड़े की ‘राधे श्याम’ 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में आएगी:

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर ‘राधे श्याम’ की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई हैं। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी हैं। मेकर्स ने अब इस फिल्म को 11 मार्च 2022 को रिलीज करने का फैसला किया हैं। फिल्म को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। प्रभास-पूजा हेगड़े के अलावा सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी पुलिकोंडा, भाग्यश्री, कुणाल रॉय कपूर भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। के.के. राधाकृष्ण कुमार ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया हैं। वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और भूषण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया हैं।

इसे भी पढ़े: साल के दूसरे महीने में सिनेमाघरों की हालात बेहतर होने की उम्मीद, ‘आरआरआर’ और ‘पृथ्‍वीराज’ का क्‍लैश तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *