भगोड़े Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने रखा 25 हजार का इनाम

Bulldozer run on illegal construction of fugitive Shrikant Tyagi, administration kept a reward of 25 thousand

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 93B स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के खिलाफ एक्शन जारी है। अब भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है। इससे पहले, सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू की। टीम ने श्रीकांत द्वारा कॉमन क्षेत्र और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की।

बता दें कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी श्रीकांत त्यागी पुलिस की पकड़ी से बाहर है। पुलिस आरोपी की तालश में जुटी है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ। नोएडा पुलिस की कई टीम उत्तराखंड में श्रीकांत त्यागी की खोज में जुटी हैं।

इससे पहले, सेक्टर-93B स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज-2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा कि पड़ताल में पाया गया है कि सुजीत उपाध्याय ने इस मामले में लापरवाही बरती। इससे पहले उन 07 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जो ओमेक्स सोसायटी में घुस आए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है और मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी की तलाश अभी भी जा रही है। श्रीकांत त्यागी मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सीएम ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है, हम आरोपी को नहीं बक्शेंगे। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

‘बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी’

नोएडा अथॉरिटी की कार्रवाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा- क्या इतने वर्षों से बीजेपी को नहीं पता था कि नोएडा के बीजेपी नेता का निर्माण अवैध है। बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता और 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिमाकत उसे कौन दे रहा है। कौन है जो उसको बचाता रहा। किसके सरंक्षण में उसका गुंडाराज और कारोबार फल-फूल रहा था?

महिला के साथ श्रीकांत ने की थी अभद्रता

बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, जिसपर श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Shrikant Tyagi

सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि श्रीकांत ने सत्ता का धौंस दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने की कोशिश की। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं। पति के बीचबचाव करने पर उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा- तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा। जिसके बाद महिलाओं में काफी नाराजगी बढ़ गई।

Assam में भी आतंक के खिलाफ ‘योगी मॉडल’

वहीं, सोसाइटी के लोगों ने सभी पौधों को उखाड़ दिया। करीब चार घंटे तक सोसाइटी में विवाद चलता रहा। वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद शहर के लोगों ने आरोपी के खिलाफ भड़ास निकालनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियों से नाराजगी व्यक्त की।

महिला आयोग ने भी मामले पर लिया संज्ञान

वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने भी नाराजगी जताते हुए नोएडा पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग दोहराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *