सेंचुरियन फतह का जश्न: साउथ अफ्रीकी लोगों के साथ अश्विन

Ashwin Centurion

सेंचुरियन: सेंचुरियन (Centurion) में टीम इंडिया की पहली जीत के बाद दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने जीत के जश्न का एक वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो के साथ अश्विन ने लिखा, ‘मैच के बाद की तस्वीरें पोस्ट करने की परंपरा काफी बोरिंग हो गई हैं, इसलिए पुजारा ने फैसला किया कि वह पहली बार डांस के साथ इसे यादगार बनाएंगे। साथ में हैं मोहम्मद सिराज और आपका अपना अश्विन… शानदार जीत।’

वीडियो में ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीकी लोगों के साथ जमकर डांस करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के सबसे शर्मीले क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा भी डांस करने से खुद को रोक नहीं पाए। वो भी खूब थिरक रहे हैं।

2018 में कोहली ने पुजारा के साथ डांस किया था:

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में साल 2018 में पहली बार सीरीज जीत के बाद जश्न में डूब गई थी। विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का घमंड 71 साल बाद टूटा था। जीत के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर ही जमकर डांस किया था। उस समय चेतेश्वर पुजारा डांस में शामिल नहीं हो पा रहे थे। वो डांस करने से हिचकिचा रहे थे। यह देख पंत ने हाथ पकड़कर उन्हें डांस करवाया था।

Ashwin  Centurion

कप्तान विराट कोहली भी उनके बगल में डांस करते हुए उनका जोश बढ़ाते नजर आए थे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेला गया पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 113 रन से जीत लिया। यह सेंचुरियन में टीम इंडिया की पहली जीत थी। अफ्रीका के सामने 305 रनों का टारगेट था। इसके जवाब में टीम 191 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

इसे भी पढ़े: सेंचुरियन में टीम इंडिया की पहली जीत, अफ्रीका को 113 रन से हराया: मैच में शमी ने लिए 8 विकेट

महारिकॉर्ड की बराबरी:

जीत के साथ ही विराट एंड कंपनी ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं। इसी के साथ विराट की सेना ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। सेंचुरियन 56वां ऐसा मैदान बना, जहां टीम इंडिया ने कोई टेस्ट मैच जीता हो। इसके साथ ही भारत ने सबसे ज्यादा ग्राउंड पर टेस्ट जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *