कोरोना: बीते दिन 30.65 लाख नए संक्रमित मिले, 11,310 की मौत, रिकॉर्ड 5 लाख मौतों वाला भारत दुनिया का तीसरा देश

Corona infected

दुनिया में बीते दिन 30.65 लाख नए कोरोना Corona संक्रमित infected मिले हैं। इनमें 24.02 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 11,310 लोगों की मौत हुई हैं। नए संक्रमितों के मामले में ब्राजील पहले नंबर पर हैं। यहां 2.86 लाख केस मिले हैं। फ्रांस 2.74 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, अमेरिका 2.55 लाख मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 2,376 मौतें अमेरिका में हुई हैं। भारत में 1,072 और ब्राजील में 923 लोगों की मौत हुई हैं। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर हैं। पूरी दुनिया में 7.48 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.01 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक 38.88 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.76 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 57.30 लाख ने जान गंवाई हैं।

इस बीच, भारत गुरुवार को रिकॉर्ड 5 लाख मौतों वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया। महामारी की शुरुआत से अब तक भारत में 5 लाख से अधिक मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। अमेरिका में अब तक 9.2 लाख से अधिक मौतें हुई हैं वहीं, ब्राजील में करीब 6.30 लाख लोगों ने जान गवाई हैं। 3.30 लाख मौतों के साथ रूस चौथे नंबर पर हैं।

दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति:

कुल संक्रमित: 38.88 करोड़
ठीक हुए: 30.76 करोड़
एक्टिव केस: 7.48 करोड़
कुल मौतें: 57.30 लाख

ऑस्ट्रिया में अनिवार्य वैक्सीनेशन कानून को मंजूरी:

Corona infected

ऑस्ट्रिया में अनिवार्य वैक्सीनेशन कानून को शुक्रवार को मंजूरी मिल जाएगी। ये ऐसा पहला पश्चिमी देश हैं जहां वयस्क आबादी के वैक्सीनेशन को अनिवार्य किया गया हैं। यहां गुरुवार को संसद को उपरी सदन में बिल को मंजूरी दी जा चुकी हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति के साइन के बाद ये बिल कानून में तब्दील हो जाएगा।

इसे भी पढ़े: निडिल फ्री कोरोना वैक्सीन की सप्लाई शुरू: फिलहाल 7 राज्यों में किया जाएगा इस्तेमाल, जायडस कैडिला 358 रुपए में देगी ZyCoV-D की एक डोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *