DC और MI की भिड़ंत: DC जीती तो प्लेऑफ में जगह पक्की, MI दे सकती हैं अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में मौका

DC MI

मुंबई: आज DC और MI की टीमें शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में आमने-सामने होंगी। यह IPL 15 के लीग स्टेज का 69वां मुकाबला होगा। पांच बार की विजेता मुंबई इस सीजन 13 में से केवल तीन मैच जीत सकी हैं। उसका नेट रन रेट -0.577 हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने 13 में 7 मुकाबले जीते हैं और उसका नेट रन रेट +0.255 हैं। दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा। उम्मीद जताई जा रही हैं कि लगातार दूसरे सीजन बेंच पर बिठाने के बाद MI अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती हैं।

कप्तान पंत से आतिशी पारी की उम्मीद करेगी DC:

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन मिलाजुला रहा हैं। कप्तान ऋषभ पंत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। उनकी कप्तानी के तौर-तरीकों पर काफी सवाल उठे हैं। बल्लेबाजी में भी पंत सुपर फ्लॉप रहे हैं। आखिरी मुकाबले में मुंबई के खिलाफ टीम को अपने कप्तान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

डेविड वॉर्नर का बल्ला इस सीजन लगातार बोल रहा हैं। वॉर्नर से एक और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी कुलदीप यादव दिल्ली की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। बीते कुछ मुकाबलों में वह उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दिल्ली के लिए मस्ट विन मैच में कोई भी विकेट निकाल सकते हैं।

जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी MI:

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन सबसे बुरा रहा। लगातार हार और केवल तीन जीत मिलने के बाद अब मुंबई का खेमा विजय के साथ विदा होना चाहेगा। कीरोन पोलार्ड के फ्लॉप शो से परेशान होकर उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया हैं।

पोलार्ड की जगह टीम में लिए गए टिम डेविड का प्रदर्शन बेहतरीन रहा हैं। जसप्रीत बुमराह भी पुरानी लय में लौट चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा से मुंबई आतिशी बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी। वह अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं, लेकिन एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। साल के अंत में टीम इंडिया को टी-20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप खेलना हैं। ऐसे में रोहित का फॉर्म में लौटना जरूरी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *