लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिदार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। हर तरह के मीडिकल जांच होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शाम लगभग 04 बजे उनके निधन की पुष्टी कर दी।
कहा जा रहा है कि साधना गुप्ता शुगर और फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें 01 जुलाई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी।
साधना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ICU में रखा गया था, शनिवार सुबह से ही उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। इसके कारण शनिवार सुबह मुलायम सिंह यादव भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मुलायम सिंह सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल आए थे, उन्होंने अपनी पत्नी को देखा और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इसके बाद वह अस्पताल से वापस लौट गए थे। दोपहर लगभग 04 बजे उनकी पत्नी का अस्पताल में निधन हो गया।
मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली और फिर उसके बाद सैफई ले जाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव अभी दिल्ली में हैं और अखिलेश भी लखनऊ से रवाना हो गए हैं।
बता दें कि साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी और एसपी सुप्रीमो अखिलेश की साधना यादव सौतेली मां हैं। साधना के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपनी बेबाक बयानी के लिए प्रसिद्ध अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव- 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने एसपी को छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई थीं।
उल्लेखनी है कि साधना गुप्ता राजनीतिक चकाचौंध से अक्सर दूर ही रहती थीं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी, जिनसे उन्होंने पहली पत्नी मालती यादव के निधन के वर्षों बाद शादी की थी। मुलायम की पत्नी होने के चलते साधना गुप्ता जरूर जानी जाती थीं पर वह सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कम ही दिखती थीं।