छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म का नया मामला, लड़की ने किया नाबालिग से रेप

New rape case in Chhattisgarh, girl raped minor 

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से दुष्कर्म का अनोखा और हैरतअंगेज करने वाला मामला सामने आया है। जशपुर जिले की 22 साल की एक लड़की को नाबालिग लड़के से Rape के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लड़की ने छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के 17 साल के एक लड़के को मध्य प्रदेश के एक ईंट भट्टे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ दुष्कर्म और बंधक बनाने को लेकर केस दर्ज किया है। यह घटना नवंबर, 2021 की है। लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 28 जुलाई, 2022 को मामला दर्ज किया।

लड़के के पिता द्वारा कराई गई शिकायत

पीड़ित लड़के के पिता द्वारा कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका 17 साल का बेटे 8 नवंबर, 2021 की रात लापता हो गया। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना पत्थलगांव में धारा 363 के तहत 27 जुलाई, 2022 को अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जांच के दौरान लड़के ने बताया

अपहृत लड़के ने पुलिस पूछताछ में कहा कि आरोपी लड़की जूही डोम उसे बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के एक अज्ञात ईंट-भट्ठे पर ले गई थी। वहां उसने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जब उसने संबंध बनाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पत्थलगांव थाने की पुलिस ने आरोपी जूही डोम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *