Shinzo Abe: भाषण दे रहे थे शिंजो आबे, पीछे से चली गोली और फिर दिखे खून से लथपथ

Shinzo Abe: Shinzo Abe was giving a speech, shot from behind and then was seen covered in blood

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe पर शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में हमला हुआ। एक चुनावी कैंपने के दौरान किसी ने उन्हें दो गोली मार दी। उनकी हालत को लेकर अलग-अलग जानकारियां आ रही हैं।

जापानी मीडिया के मुताबिक, आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया हैं। सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं। बाकी अंग भी काम नहीं कर रहे हैं। उधर न्यूज एजेंसी AFP ने उनकी मौत हो जाने की आशंका जताई हैं। आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा हैं। प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं।

आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज हुई और आबे अचानक गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट में खबर आई कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मार दी। हालांकि बाद में ये साफ हुआ कि उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं हैं।

Shinzo Abe

हमलावर को गिरफ्तार किया गया:

पुलिस ने मौके पर 42 साल के हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया हैं। उसके पास से गन बरामद हुई हैं। जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था। हालांकि अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया हैं।

दिल का दौरा भी पड़ा:

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा।

स‌ड़क पर सभा कर रहे थे, हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया:

जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई।

शिंजो जापान के सबसे लंबे समय तक PM रहे, दो टर्म में करीब 9 साल:

67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े हैं। आबे 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक लगातार 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक PM पद पर रहने का रिकॉर्ड हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता हैं। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

मोदी के खास दोस्त हैं आबे, पद्म विभूषण से नवाजा गया:

Shinzo Abe

मोदी के साथ आबे के अच्छे संबंध रहे। उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *