श्रीनगर: Bharat Jodo Yatra की क्लोजिंग सेरेमनी आज, भारी बर्फबारी का असर पड़ सकता है

Srinagar: Closing ceremony of Bharat Jodo Yatra today

श्रीनगर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की आज क्लोजिंग सेरेमनी होगी। यह यात्रा 07 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर औपचारिक तौर पर यात्रा का समापन किया जाएगा। हालांकि, एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को यात्रा समाप्त कर दी गई थी। श्रीनगर भारी बर्फबारी हो रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इससे कार्यक्रम में देरी हो सकती हैं।

क्लोजिंग सेरेमनी में 23 दलों के अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। हाल ही पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन दलों को आमंत्रित किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक JDU, TMC, CPM, RJD, CPM, SP और NCP समेत 12 से ज्यादा दलों ने भारत जोड़ों यात्रा के क्लोजिंग सेरेमनी से दूरी बना ली है। वहीं, NC, PDP, उद्धव गुट की शिवसेना, DMK के शामिल होने की संभावना हैं। अलावा इसके इस कार्यक्रम में फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी और गायिका रेखा भारद्वाज भी शामिल होंगी।

एक दिन पहले ही खत्म हो गई यात्रा

Srinagar: Closing ceremony of Bharat Jodo Yatra today

रविवार 29 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया था। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। यात्रा को रविवार को 145 दिन हो गए। जब यात्रा दिल्ली पहुंची थी, तब 09 दिन का रेस्ट (24 से 02 जनवरी) दिया गया था। इस तरह राहुल ने 135 दिन यात्रा की।

श्रीनगर में बोले राहुल- जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली हो

रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी ने कहा कि आर्टिकल 370 पर हमारा स्टैंड क्लियर हैं। हमारी वर्किंग कमेटी में इसकी चर्चा हुई हैं, इसके दस्तावेज दिखा दूंगा। हम जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *