यूपी विधानसभा चुनाव के बीच भी दल-बदल जारी: भोजपुरी एक्ट्रेस शिखा मिश्रा समेत दर्जनों BJP में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता

UP assembly elections

लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव  UP assembly elections के दूसरे चरण का मतदान हो चुका है, लेकिन भाजपा में दूसरे दलों के नेताओं की सदस्यता का सिलसिला जारी है आज लखनऊ में अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर की पुत्रवधू डॉ प्रियंका कौशल और बहुजन समाज पार्टी के देवरिया पथरदेवा से प्रत्याशी रहे सुनील राव सहित विभिन्न दलों के दर्जनों नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लहर दो चरणों में नजर आई है। आगे भी भाजपा 300 से भी अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

दो चरणों के चुनाव में भाजपा की लहर देख जुड़ रहे है लोग:

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दोनों चरणों में एकरफा वोटिंग बीजेपी को हुई है। सपा वालों का पसीना छूट गया है। बीजेपी का कार्यकर्ता उत्साहित है। कार्यकर्ता रात दिन बूथ जिता के चुनाव जीतने के अभियान में जुटा है। सपा की सूची में ना पाल मिलता ना लोधी मिलता है। सिर्फ सपा की सूची में एक कुनबा मिलता है। बैकवर्ड की किसी भी जाति का सपा में कोई स्थान नहीं मिला।

UP assembly elections

इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता:

अपना दल कमेरवादी के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल

कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर की पुत्र वधू प्रियंका किशोर

जनता पार्टी से पूर्व विधायक अशफ़ाक

डॉ प्रियंका किशोर कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो की पुत्रवधू और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता

बसपा के सुनील राव बहुजन समाज पार्टी

शिखा मिश्रा पूर्व मिस उत्तराखंड

राजनारायण सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

इसे भी पढ़े: कासगंज में 53 साल बाद किसी PM की जनसभा: मोदी यहीं से साधेंगे 6 जिलों के राजनीतिक समीकरण, बरेली में होगी वर्चुअल जनसभा

राजेश तिवारी राजू भैया बसपा के पूर्व पार्षद

श्याम बिहारी यादव लोकदल

शरद पांडेय बसपा

मीनू तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता

स्वामीदयाल गौड

कैंट के बसपा नेता राजेश तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *