अंबानी-अडानी के बीच दौलत का फासला हुआ कम, Asia के बादशाह बनने के बेहद करीब गौतम अडानी

Wealth gap between Ambani-Adani reduced

नई दिल्ली: एशिया (Asia) के सबसे रईस अरबपति मुकेश अंबानी के ताज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। क्योंकि अब उनकी बदशाहत को भारत के ही दूसरे बड़े कारोबारी गौतम अडानी चुनौती देते देखे जा सकते हैं। अडानी अब संपत्ति के मामले में अंबानी के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

किसकी कितनी संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 91 बिलियन डॉलर है और वह वर्तमान में दुनिया के 12वें सबसे अमीर अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडानी की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ चुकी है। अडानी की रैंकिंग 13वीं हैं। इनकी दौलत अब मुकेश अंबानी से 2 बिलियन डॉलर कम है।

इसे भी पढ़ें: बीते 24 घंटे के दौरान COVID-19 के 9,119 नए मामले, 90 लाख से ज्यादा लोगों ने ली डोज

मुकेश अंबानी की दौलत कम क्यों?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। यही कारण है कि मुकेश अंबानी की दौलत में भी कमी आई है। बता दें कि इस हफ्ते अब तक सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 05 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरामको और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच की डील फिलहाल रद्द हो गई है। इस पर नए सिरे से विचार हो रहा है। इस खबर को लेकर निवेशकों का विश्वास थोड़ा हिल गया और रिलायंस के शेयरों में गिरावट नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *