15 से 17 साल के बच्चों (children) के लिए 3 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन प्रोग्राम में पूरा देश बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा हैं। मंगलवार को 37.5 लाख से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन (vaccine)लगाई गई। इस बीच हिमाचल प्रदेश के हेल्थ वर्कर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इसमें हेल्थ वर्कर्स बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए बर्फबारी के बीच दुर्गम पहाड़ी रास्तों से जाते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
केंद्रीय मंत्री ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘नदी, रेगिस्तान हो या बर्फ का तूफान, हमारी हेल्थ आर्मी लक्ष्य साधने को सदैव तत्पर। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 15-18 आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण करने जाते स्वास्थ्य कर्मी। ‘देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच 2 दिन में 84 लाख से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन लग चुकी हैं। वहीं, 98 लाख से ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वैक्सीनेशन सेंटर पर ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी हो रहा हैं।
चार गुना तेजी से बढ़ रही महामारी:
देश में महामारी की रफ्तार चार गुना तेजी से बढ़ रही हैं। सोमवार को एक बार फिर देश में 35,438 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पिछले साल 1 दिसंबर को देश में संक्रमितों का आंकड़ा 9765 के करीब था। ऐसे में पिछले एक महीने में ही संक्रमण में 4 गुना उछाल दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़े: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, घर में आइसोलेट हुए
दिल्ली के मुख्यमंत्री भी कोरोना पॉजिटिव:
कोरोना आम लोगों के साथ साथ खास लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय और कन्नौज से पूर्व सांसद डिंपल यादव कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया हैं।