नई दिल्ली: सुमी में फंसे छात्रों ने वीडियो जारी करके Operation Ganga भारत सरकार से मदद मांगी हैं। छात्रों ने वीडियो में कहा- यहां से रशिया बॉर्डर 40 किमी हैं। चारों और स्नाइपर्स लगे हैं। बाहर निकलने पर गोली लगने का खतरा हैं। हर आधे घंटे में एयर स्ट्राइक हो रही हैं। माइनस में टेंपरेचर हैं। चार हॉस्टल में करीब 900 स्टूडेंट कर रहे हैं। हम लोग शुरू से मदद मांग रहे हैं। लेकिन, अभी तक मदद नहीं मिली। बच्चों ने कहा, हमें नहीं निकाला गया तो हम मर जाएंगे। यहां न खाना हैं न पानी हैं। टॉयलेट जाने के लिए भी पानी नहीं हैं। इधर, भारत सरकार ने दावा किया कि 3 मार्च तक रोमानिया से 5,245 छात्रों को भारत लाया गया हैं।
यूक्रेन में जान गंवाने वाले कर्नाटक निवासी छात्र नवीन शेखरप्पा का शव भारत लाने के सवाल पर कर्नाटक के भाजपा विधायक ने अमानवीय बयान दिया हैं। अरविंद बेलाडी ने पत्रकारों से कहा- फ्लाइट में एक शव का ताबूत 8 से 10 लोगों की जगह घेरता हैं। शव लाने की जगह विमान में लोगों को लाया जा सकता हैं। बेलाडी हुबली-धारवाड़ क्षेत्र के विधायक हैं। नवीन इसी क्षेत्र के निवासी थे।
विदेश राज्य मंत्री बोलीं- अब तक 9 हजार से ज्यादा छात्र सुरक्षित भारत पहुंचे:
यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे 219 छात्रों का विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया। लेखी ने कहा- हम यूक्रेन और उसके आसपास के सभी देशों के संपर्क में हैं और वे हमारे नागरिकों और छात्रों को निकालने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन में फंसे छात्रों के माता-पिता से धैर्य रखने का अनुरोध किया और आश्वासन दिया कि सरकार सभी छात्रों को सुरक्षित रूप से निकाल देगी। लेखी ने कहा- अब तक 9,000 से अधिक छात्र देश से देश लौट चुके हैं।
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अगले 24 घंटो में 18 विमान भारतीयों को लेकर लौटेंगे। शुक्रवार को 3,500 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा। वहीं, शनिवार को 3,900 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। शुक्रवार तड़के और फिर सुबह रोमानिया से भारतीयों को लेकर दो उड़ानें मुंबई पहुंचीं। रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने यात्रियों का स्वागत किया।
हंगरी, रोमानिया, चोप बार्डर से राहत की खबर:
यूक्रेन-रूस युद्ध में फंसे छत्तीसगढ़ के साथ ही इंडियन स्टूडेंट्स के बॉर्डर से नए वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। दैनिक भास्कर को वीडियो भेजकर स्टूडेंट्स ने वहां किए गए इंतजाम को सराहा हैं। कहा कि अभी तक बमबारी और कड़कड़ाती ठंड में परेशान थे, लेकिन अब हमारे लिए केंद्र सरकार और दूतावास ने अच्छी व्यवस्था की हैं। यह इंतजाम रोमानिया, हंगरी और चोप बार्डर पर किए गए हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स ने केंद्र सरकार को थैंक्स भी बोला हैं।