फिर उठी मांग-सीएम योगी लड़े मथुरा से चुनाव: व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व और योगी से की अपील

CM Yogi elections

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (CM Yogi) इस बार विधानसभा चुनाव (elections) लड़ेगे। ये तो तय हैं, लेकिन कहां से लड़ेगे ? इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नही हुई हैं। चर्चा हैं कि सीएम अयोध्या या मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। इन दोनों सीटों से सीएम योगी के चुनाव लड़ने की वहां के नेताओं और जनता भी मांग कर रही हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य और वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद मांग मथुरा के विकास की हो रही हैं। ऐसे में मथुरा से भाजपा के तमाम नेता मांग कर रहें हैं कि सीएम योगी मथुरा से ही चुनाव मैदान में उतरें।

व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और भारती जनता पार्टी के सीनियर लीडर रविकांत गर्ग ने बकायदा इसके लिए योगी और केंद्रीय नेतृत्व से बात भी की हैं। रविकांत गर्ग का दावा हैं कि मथुरा-बृंदावन की सीट से सीएम योगी के चुनाव लड़ने पर पूरे ब्रज और पश्चिमी यूपी के सीटों पर असर पड़ेगा। दैनिक भास्कर से बात करते हुए रविकांत गर्ग ने कहा कि पूरा व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ हैं।

योगीराज की धरती से योगी करें चुनावी शंखनाद:

रविकांत गर्ग ने कहा कि मथुरा भगवान योगीराज की धरती हैं। सीएम योगी अगर यहां से चुनाव लड़ते है तो इसका संदेश ना सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में जाएगा। राम मंदिर का निर्माण शुरु हो चुका हैं। अयोध्या को सजाया-सवांरा जा रहा हैं। काशी विश्वनाथ की धरती का भी चहुंमुखी विकास हो रहा हैं। ऐसे में मथुरा बचा हैं। हालांकि वहां भी विकास के काम तेजी से हो रहें हैं, तस्वीर पहले से ज्यादा बदली हैं, लेकिन विकास और बड़े स्तर पर हो। इसके लिए जरुरी हैं कि सीएम योगी योगीराज की धरती से चुनाव लड़ें।

इसे भी पढ़े: UP में 7 सात चरणों में सभी 403 सीटों पर चुनाव, जानें- आपके जिले में कब हैं मतदान

पश्चिमी यूपी में भाजपा का कोई विकल्प नही:

व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग का कहना हैं कि इस बार पश्चिमी यूपी के हालात 2017 से भी बेहतर हैं। केंद्र सरकार और योगी सरकार की योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को मिला हैं। किसान आंदोलनों का असर अब बिल्कुल भा नही हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो किया हैं, वो अब तक नही हुआ। किसानों की कर्ज माफी सरकार का बड़ा फैसला था। गन्ना किसानों का बाकाया चुकाना और सबको सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की बड़ी उपलब्धी हैं। पश्चिमी यूपी में लोगों का विश्वास भाजपा सरकार पर हैं। आरएलडी और सपा गठबंधन को कोई असर इस बार भी नही होगा।

सांसद हरनाथ ने भी जेपी नड्‌डा को लिखा था पत्र:

इससे पहले राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को पत्र लिख कर मथुरा से चुनाव लड़वाने की मांग की थी। हरनाथ सिंह यादव ने अपने पत्र में लिखा था कि सीएम योगी को ब्रज क्षेत्र की जनता से विशेष लगाव हैं। योगी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें। यह पत्र मुझसे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने लिखने के लिए प्रेरित किया हैं। सीएम योगी ने खुद 31 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि कहां से लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *