Baisakhi 2023: संक्रांति पर बन जाएंगे सभी काम अगर करें इन चीजों का दान

Baisakhi 2023: All work will be done on Sankranti if you donate these things

नई दिल्ली: हिंदी पंचांग के मुताबिक 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके लिए 14 अप्रैल को मेष संक्रांति है। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास भी खत्म हो जाएगा। इस दिन कृषि पर्व बैसाखी (Baisakhi) है इस अवसर पर गुरुद्वारों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। साथ ही भजन-कीर्तन का प्रोग्राम किया जाता है। वहीं, मेष संक्रांति पर स्नान दान का विधान है। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा उपासना करते हैं। इसके पश्चात अपने सामर्थ्य से दान करते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति के दिन स्नान दान करने से लोगों के समस्त पाप कट जाते हैं। साथ ही सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते है तो बैसाखी के दिन इन चीजों का जरूर दान करें-

बैसाखी के दिन दान पुण्य करने से व्यक्ति को अमोघ फल प्राप्त होता है। इस दिन आप जथा शक्ति तथा भक्ति के अनुसार दान करें। इस दिन तरबूजा, खरबूजा, पंखा, शर्बत, घड़ा आदि चीजों का दान कर सकते हैं। दूसरी तरफ, पूरे महीने में गुड, शक्कर, शीतल पेय, शर्बत आम पन्ना, कच्चे आम का दान करना शुभ फलदायी होता है।

Baisakhi 2023: All work will be done on Sankranti if you donate these things

बिहार में 14 अप्रैल को सत्तुआन है। इस दिन सत्तू खाने की प्रथा है। इसके अगले दिन जुड़ शीतल मनाया जाता है। इसके लिए बैसाखी के दिन सत्तू का दान करना भी परोपकारी है। बैसाखी के दिन जौ का दान स्वर्ण दान के समान होता है। इस दिन सत्तू और जौ का दान करने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।

बैसाखी के दिन मेष संक्रांति है। आसान शब्दों में कहें तो इस दिन सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए 14 अप्रैल से मेष संक्रांति है। सनातन धर्म में संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप, तप और दान का विधान है। इसके लिए मेष संक्रांति पर गेहूं, मसूर की दाल, चावल, गुड़ समेत लाल रंग युक्त चीजों (लाल रंग के कपड़े आदि) का दान करें। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *