BSP प्रमुख मायावती की मां का निधन, दिल्ली के लिए रवाना हुईं पूर्व मुख्यमंत्री

BSP chief Mayawati's mother dies, former chief minister leaves for Delhi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP प्रमुख मायावती की मां का निधन हो गया। शनिवार को उन्होंने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि 14 नवंबर को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानाकारी बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी।

कई दिनों से थीं बीमार

जानकारी के मुताबिक मायावती की मां रामरती काफी दिन से बीमार चल रही थीं। इसके चलते उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। 

92 वर्ष की उम्र में निधन

बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव ने इस संबंध में शोक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा, ‘अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर 14 नवंबर को किया जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *