कांग्रेस के नेशनल प्लान में प्रियंका की एंट्री: 2024 के लिए टास्क फोर्स बनाई

Congress

नई दिल्ली: कांग्रेस Congress ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया हैं। साथ ही 8 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) भी बनाई हैं।

कांग्रेस की PAC में सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनन्द शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया हैं।

Congress

अगर 2024 चुनाव के लिए बनाए गए टास्क फोर्स के सदस्यों पर नजर डालें तो इसमें पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कनगोलु का नाम हैं।

Congress

भारत जोड़ो यात्रा से Congress को मजबूत करना मकसद:

सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर भारत जोड़ो यात्रा में कई बड़ें चेहरों को शामिल किया गया हैं। इसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद को शामिल किया गया हैं।

कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए उदयपुर में चिंतन शिविर बुलाया था। इस शिविर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठनात्मक बदलाव की बात कही थी। साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स के गठन का ऐलान भी किया था।

G-23 गुट के 2 नेता भी शामिल:

खास बात यह हैं कि कांग्रेस ने अपने नेशनल प्लान में प्रियंका गांधी के साथ G-23 गुट के दो नेताओं गुलाम नबी आजाद और शशि थरूर को भी शामिल किया हैं।

G-23 में अब सिर्फ 21 नेता:

कांग्रेस का G-23 अब G-21 हो गया हैं। इस गुट से दो नेता जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह ने पार्टी छोड़ दी हैं। यह गुट लंबे समय से कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की मांग कर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *