कोरोना अपडेट्स: महाराष्ट्र में कोरोना ब्लास्ट, पिछले 24 घंटे में 2701 मरीज मिले, ये फरवरी के बाद सबसे ज्यादा

देश में Corona का डर फिर सताने लगा हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और केरल से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 2701 नए केस मिले हैं, जो 17 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं। 17 फरवरी को 2,797 संक्रमित मिले थे। वहीं, मंगलवार (7 जून) को यहां 1821 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। इस तरह बुधवार को राज्य में 44% मामले बढ़ गए। अकेले मुंबई में 1765 संक्रमित पाए गए, जो इस साल जनवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं।

इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में 1327 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। मौत किसी की नहीं हुई। यहां अभी 9806 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। पूरे महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 6.48% हैं।

केरल में नहीं थम रहा करोना:

केरल में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। यहां बुधवार 2271 मरीज संक्रमित पाए गए, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। सोमवार (6 जून) को यहां सबसे ज्यादा 1700 से ऊपर नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में यहां 859 मरीज ठीक हो गए, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी 10 हजार 400 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को यहां नए केस 52% बढ़ गए।

देश में कोरोना के नए केस 37% बढ़े:

बुधवार को 7174 नए केस आए, जो मंगलवार के मुकाबले 37% ज्यादा हैं। मंगलवार को 5233 मरीज संक्रमित पाए गए थे। इससे पहले देश में सबसे ज्यादा मामले रविवार (5 जून) को आए थे। रविवार को 4518 लोग पॉजिटिव मिले थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3569 मरीज ठीक हुए, जबकि 8 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। देश में अभी 31,095 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

कोरोना के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक 4.31 करोड़ मरीज पॉजिटिव पाए गए, 4.26 मरीज ठीक हो गए। जबकि 5 लाख 24 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 11.93% दर्ज की गई।

दिल्ली में भी Corona केस बढ़े:

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 564 नए मरीज मिले, 406 मरीज ठीक हुए। जबकि 1 संक्रमित की मौत हो गई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना केस में 25% की बढ़ोतरी हुई। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 2.84% हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 1691 हैं।

कोरोना नियम नहीं मानने वालों पर DGCA सख्त:

नागरिक उड्डयन नियामक (DGCA) ने बुधवार को आदेश दिया कि मास्क न पहनने वालों को टेक-ऑफ से पहले ही बाहर कर दिया जाए। इसकी जिम्मेदारी CISF के कर्मियों को दी गई हैं। DGCA के मुताबिक एयरलाइन यह सुनिश्चित करेगी कि यदि कोई यात्री बार-बार निर्देशों का पालन नहीं करता हैं, तो उसे फ्लाइट से बाहर कर दिया जाए। यात्री अगर COVID-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हैं, तो ऐसे यात्री को “अनियंत्रित यात्री” माना जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *