कोरोना अपडेट्स: देश में लगातार दूसरे दिन 7 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिले, एक हफ्ते में दो गुना हुए कोरोना मरीज

देश में एक बार फिर Corona के नए मरीज बढ़ने का ट्रेंड दिखने लगा हैं। लगातार दूसरे दिन 7000 से ज्यादा नए केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को देश में 7,584 मरीज मिले और 24 लोगों की मौत हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या 4 करोड़ 32 लाख 5 हजार 106 हो गई हैं। वहीं, अब तक इस संक्रमण से 5 लाख 24 हजार 747 लोगों की जान चली गई हैं।

इससे पहले बुधवार को देश में 7,240 पॉजिटिव मिले थे और 8 लोगों की मौत हुई थी। अगर, पिछले 7 दिनों का ट्रेंड देखें तो देश में कोरोना मरीज दो गुना बढ़ गए हैं। 3 जून को देश में सिर्फ 3945 पॉजिटिव थे। अब यह संख्या बढ़कर 7,584 पहुंच गई हैं।

नए केस में महाराष्ट्र फिर टॉप पर, 24 घंटे में 2,813 पॉजिटिव मिले:

महाराष्ट्र में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। देश में सबसे ज्यादा मरीज इसी राज्य में हैं। राज्य में गुरुवार को 2,813 नए केस मिले। 1,047 लोग ठीक भी हो गए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। महाराष्ट्र में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए केस में 4% की बढ़ोतरी हुई। अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,700 से ज्यादा संक्रमित मिले। बीते नौ दिन (1 जून से 9 जून) में मुंबई में नए केस 138% और ऐक्टिव मरीज 135% बढ़ गए।

महाराष्ट्र में अभी 11,571 एक्टिव केस हैं। इनमें अकेले 70% एक्टिव केस मुंबई में हैं। यानी इन्हीं 9 दिनों में एक्टिव केस 2,970 से बढ़कर 8,000 के पार पहुंच गए हैं। कोरोना के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक यहां 79 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमित हो चुके हैं, 77 लाख से ज्यादा ठीक हए, जबकि 1 लाख 47 हजार से ज्यादा संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी।

केरल में नहीं थम रही रफ्तार:

केरल में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 2,193 नए पॉजिटिव केस मिले, 1,296 मरीज ठीक हुए और 17 संक्रमितों की मौत हो गई। केरल में पॉजिटिविटी रेट 11.50% हैं, मतलब 100 में से करीब 12 मरीज संक्रमित मिल रहे, जो अन्य राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। हालांकि, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए केस 3% घटे, यानी गुरुवार को 78 नए केस की मामूली कमी आई। बुधवार को 2,271 नए संक्रमित मिले थे।

दिल्ली में फिर बढ़े केस Corona:

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को नए केस फिर बढ़े। गुरुवार को दिल्ली में 622 नए मरीज मिले, 537 मरीज ठीक हुए, जबकि 2 संक्रमितों की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना केस में 10% की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को 564 नए केस मिले थे। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 3.12% पहुंच गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 1,774 हैं।

देश में चौथी लहर का खतरा कम:

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि अब देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना बेहद कम हैं। मैक्स हेल्थकेयर के निदेशक डॉ. रोमेल टिक्कू ने कहा कि अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आता हैं तो चौथी लहर का खतरा नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *