Delhi MCD Election: 4 दिसंबर को चुनाव, 7 को रिजल्ट

Delhi MCD Election: Election on 4 December Result 7

नई दिल्ली: दिल्ली में एमसीडी चुनाव (MCD Election) की तारीखों का ऐलान हो गया हैं। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्र में एमसीडी के 250 वार्ड में चुनाव होंगे। नोटिफिकेशन 07 नवंबर को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर हैं। 16 नवंबर को जांच होगी। 19 नवंबर तक वापसी होगी। 04 दिसंबर को चुनाव होगा। 07 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि 42 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 21 सीटों को एससी समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया हैं। अन्य में से 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस तरह महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। एमसीडी चुनाव में 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 213 मतदाताओं की उम्र 100 से अधिक हैं। 13 हजार, 665 पोलिंग स्टेशन होंगे।

दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता को लागू कर दिया गया हैं। लाउड स्पीकर पर 10 बजे रात से सुबह 06 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। 68 स्थानों पर नामांकन होंगे। चुनाव में प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा पहले 5.57 लाख थी जिसे बढ़ाकर 8 लाख किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *