डेंगू का डंक: Dengue के चपेट में कई राज्य, हरकत में आई केंद्र सरकार

Dengue

नई दिल्ली: कोरोना के बाद अब डेंगू का डर बढ़ता जा रहा है। कई लोग इसके चपेट में आ चुके हैं। हालत यह हो गए हैं कि बहुत से राज्यों में डेंगू (Dengue) को काबू करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 09 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय टीमों को रवाना किया है।

एक्सपर्ट की यह टीम राज्य की टीम को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इसके लिए इन नौ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के प्रमुख सचिवों को पत्र भी भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्णय लिया गया है। इस दल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र व मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने एक्सपर्ट टीम के लिए ऐसे राज्यों का चुनाव किया है जहां पर डेंगू कंट्रोल से बाहर हो रहा है। इन राज्यों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इन सभी जगहों पर डेंगू के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में इस वर्ष अभी तक 1,530 डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसमें करीब 1,200 मामले तो सिर्फ अक्टूबर में ही सामने आए, जो पिछले 04 साल में सबसे अधिक है। इसी के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए थे कि जिन राज्यों में डेंगू का प्रकोप अधिक है वहां पर केंद्रीय टीम भेजी जाए।   पुणे में सिर्फ अक्टूबर में ही 168 डेंगू के मामले सामने आए हैं। वहीं सितंबर में 192 मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं चंडीगढ़ में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 1,000 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है, इसमें 68 प्रतिशत मामले अक्टूबर में दर्ज किए गए हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *