Exit poll: नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे, त्रिपुरा और नगालैंड में BJP को बढ़त

Exit poll: Election results of three states of North-East, BJP leading in Tripura and Nagaland

नई दिल्लीः पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों में बीजेपी गठबंधन को नगालैंड में 48 सीटें और त्रिपुरा में 36 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में NPP 25 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी हैं। एग्जिट पोल (Exit Poll) में भी यही अनुमान जाहिर किया गया था।

नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा हैं। इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया हैं। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान हैं। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

त्रिपुरा में 86.10 फीसदी मतदान, यह पिछले चुनाव से 4 फीसदी कम

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 4% कम रहा। साल 2018 में त्रिपुरा में 59 सीटों पर 90% मतदान हुआ था। बीजेपी 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इसके साथ ही भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पिछले चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने बिप्लब देव को CM बनाया था, लेकिन मई साल 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। पार्टी ने साहा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।

साल 2023 के चुनाव में बीजेपी ने सभी 60, लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन ने (क्रमश: 47 और 13 सीटों) पर चुनाव लड़ा। टिपरा मोथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा। इस तरह राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला की उम्मीद हैं।

मेघालय में 85.27 फीसदी वोटिंग

मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। 85.27% वोटिंग हुई। सोहियोंग सीट पर UDP उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था। 2018 में 67% वोटिंग हुई थी। इस बार NPP ने 57, कांग्रेस और BJP ने 60-60 और TMC ने 56 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।

नगालैंड में 85.90 फीसदी वोटिंग

नगालैंड के 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% वोटिंग हुई। यह पिछले साल से 10% ज्यादा हैं। साल 2018 में यहां 75% वोटिंग हुई थी। यहां 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। नगालैंड में अभी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार हैं। नेफ्यू रियो CM हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *