पिता ने पीटा फिर भी खलील अहमद ने खेला क्रिकेट: घर से चोरी छिपे सीखी बॉलिंग, अब सवा 5 करोड़ रुपए में दिल्ली IPL के कैपिटल्स ने खरीदा

Ahmed IPL

राजस्थान के टोंक के खलील अहमद Khaleel Ahmed को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी गई थी। खलील का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। क्रिकेट खेलने पर पिटाई होती थी, लेकिन खेल नहीं छोड़ा।

खलील अहमद का जन्म 5 दिसंबर 1997 को टोंक में हुआ था। खलील के पिता खुर्शीद अहमद अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे। खलील को क्रिकेट में अपना करियर बनाना था। पिता को शुरुआत में खलील के क्रिकेट खेलने से नफरत थी। उन्हें लगता था कि क्रिकेट में करियर नहीं है। अब खुर्शीद खलील की सफलता से खुश है।

क्रिकेट को लेकर होती थी पिटाई:

स्कूल के दिनों में खलील अहमद का पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था। खलील के पिता ने क्रिकेट को लेकर उन्हें पीटा भी था। फिर भी खलील ने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा। पहले वह टेनिस बॉल से खेलते थे। फिर लेदर बॉल से खेलना शुरू किया। इसके बाद खलील ने जहीर खान और इरफान पठान का एक्शन भी कॉपी किया था।

घर वालों की मर्जी के बिना एकेडमी जॉइन की:

खलील की क्रिकेट की प्रति दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ गई की उन्होंने अपने घर वालों की मर्जी के बिना क्रिकेट एकेडमी जॉइन कर ली। इस दौरान खलील की मुलाकात उनके कोच इम्तियाज अली खान से हुई थी। जिन्होंने खलील के घर वालों को समझाया था। खलील को क्रिकेट की बारीकियां सीखने के लिए राजस्थान क्रिकेट एकेडमी में भेजा था।

साल 2018 में पहली बार IPL में मिला मौका:

Ahmed IPL

2016 में खलील अहमद ने भारत की अंडर-19 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। फिर 2016 में ही खलील अहमद को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 10 लाख रुपए में खरीद लिया था। खलील ने रणजी ट्रॉफी भी खेली और साल 2018 के आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीद लिया था। वहीं, अब बेस प्राइज से 10 गुना ज्यादा कीमत पर एक बार फिर खलील को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है।

इसे भी पढ़े: इस बार नहीं मिलेगा कोई खरीददार: IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, इशांत ने पिछले दो सीजन में लिया केवल एक विकेट

2018 में पहली बार टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू:

साल 2018 में IPL के शानदार प्रदर्शन की बदौलत खलील अहमद को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला था। खलील अहमद का 2018 एशिया कप की वन डे टीम में सिलेक्शन हुआ था। जहां इन्होंने हांगकांग के खिलाफ अपने वन डे करियर की शुरुआत की थी। 10 ओवर में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। खलील बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनकी स्पीड 140 से 150 प्रति घंटे की रफ्तार की है। उन्होंने IPL के 24 मैच खेले हैं। जिसमें 32 विकेट चटकाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *