भारतीय मछुआरे की हत्या पर विदेश मंत्रालय हुआ सख्त, 10 पाक सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ FIR

Foreign Ministry strict on killing of Indian fisherman, case registered against 10 Pak security personnel

Newzcities Desk: गुजरात के तटीय इलाके में शनिवार हो हुई गोलीबारी में एक मछुआरे की मौत हो गई थी। इसके बाद गुजरात पुलिस ने पाकिस्तानी समुद्री एजेंसी के 10 जवानों के खिलाफ हत्या केस दर्ज (FIR) किया है। पुलिस ने कहा कि तटीय क्षेत्र से गुजर रही एक नौका पर पीएमएसए के जवानों ने फायरिंग चला दी थी, जिसमें महाराष्ट्र के पालघर के रहने वाले मछुआरे श्रीधर रमेश चमरे की मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य जख्मी हो गया था।

भारत ने पाकिस्तान को घेरा

सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की तरफ से बिना वजह की गई गोलीबारी पर भारतीय विदेश मंत्रालय कड़ा रुख अपना रहा है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत इसे कूटनीतिक स्तर पर उठाएगा।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन में Padma Award समारोह, विशिष्ट सेवा के लिए नागरिकों को किया गया सम्मानित

अधिकारियों ने बताया कि एक भारतीय नौका गुजरात के पोरबंदर से 25 अक्टूबर को रवाना हुई थी। इसमें 07 मछुआरे सवार थे, जिसमें महाराष्ट्र के दो, गुजरात के 04 और दीव के एक मछुआरे सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *