पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी हुये गिरफ्तार

रांची: पुलिस की स्पेशल टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश के इटावा जिला से गिरफ्तार कर लिया है। सुनील तिवारी इटावा से दिल्ली जाने की तैयारी में थे, इसी दौरान पुलिस की स्पेशल टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। सुनील तिवारी को गिरफ्तार करने के लिए 3 टीम का गठन किया गया था। आरोपी सुनील तिवारी को रांची लाया जा रहा है और उनसे अरगोड़ा थाना में पूछताछ की जाएगी।

यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ सिविल कोर्ट ने 25 अगस्त को वारंट जारी किया था। रांची सिविल कोर्ट के अपर आयुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने वारंट जारी किया था।

बता दें कि सुनील तिवारी के खिलाफ खूंटी की रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए और अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसके अलावा बाल श्रम कानून के तहत भी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस द्वारा सुनील तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन हर बार पुलिस को सफलता मिल रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि रांची से बाहर हुआ एक जगह पर छिपकर रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *