गुजरात विधानसभा चुनाव: फर्स्ट फेज में 10 बजे तक 5.10 फीसदी मतदान

Gujarat Assembly Election till 10 am 1st phase voting

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के पहले में आज राज्य की 89 सीटों पर मतदान शुरू हो गया हैं। आज सुबह 10:00 बजे तक 5.10% वोटिंग हुई हैं। सबसे कम मतदान सूरत की कतारगाम सीट पर हुआ। यहां से AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया मैदान में हैं।

राज्य के 19 जिलों में आने वाली इन सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास 02, NCP के पास एक सीट हैं।

आज जिन सीटों पर खास नजर रहेगी, वे हैं- जामनगर, मोरबी, कच्छ, राजकोट, पोरबंदर और जूनागढ़।

नवसारी जिले के वासंदा में कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें वासंदा के BJP कैंडिडेट पीयूष पटेल जख्मी हो गए। बता दें, वासंदा कांग्रेस का गढ़ हैं। कांग्रेस से अनंत पटेल मैदान में हैं। जामनगर नॉर्थ सीट से भाजपा कैंडिडेट रीवाबा जडेजा ने राजकोट में मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में वोट डाला। इसके बाद वे गांधीनगर में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अमित शाह ने गुरुवार को मतदाताओं से बड़ी तादाद में वोटिंग की अपील की।

गुजरात के मिनी अफ्रीका कहने जाने वाले जम्बूर गांव में पहली बार लोग वोट डालेंगे। यहां उनके लिए स्पेशल ट्राइबल बूथ बनाया गया हैं।

पहले फेज की सात सीटों पर AAP का असर

पहले फेज की कुल 89 सीटों में से छह से सात सीटें ऐसी हैं, जहां केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यानी AAP का असर हैं। इनमें से छह सीटें सूरत जिले की हैं। वहीं, एक सीट द्वारका जिले में हैं। द्वारका की खंभालिया सीट से AAP के CM कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी मैदान में हैं।

Gujarat Assembly Election till 10 am 1st phase voting

शाह बोले- गुजरात में आप का खाता नहीं खुलेगा

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 01 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होना हैं। इससे एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया हैं कि गुजरात में बीजेपी फिर सरकार बनाएगी। न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में शाह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ही मुख्य विपक्षी पार्टी हैं, लेकिन वह देशभर में संकट से जूझ रही हैं। इसका असर गुजरात में भी नजर आ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *