ICG ने जलती हुई नाव से 7 मछुआरों को बचाया

Indian Coast Guard rescues seven fishermen from burning boat

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के जहाज आरुष ने काल्पनिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास गश्त के दौरान जलती हुई नाव कलश राज से 07 मछुआरों को बचाया है। भारतीय तटरक्षक के कमांडेंट (जेजी) अश्विनी कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास एक नाव में आग लगने की सूचना मिली थी। चूंकि आईसीजी जहाज आरुष अग्रिम क्षेत्र में गश्त पर था, इसलिए उसे आग वाले स्थान पर अधिकतम गति के साथ भेजा गया। जहाज के कर्मियों को जल्द से जल्द आग बुझाने के कार्य में लगाया गया। इसके बावजूद तेजी से आग फैलने के कारण नाव को नहीं बचाया जा सका और वह आखिर में डूब गई। क्षेत्र में अन्य मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से जलती हुई नाव ‘कलश राज’ से 07 मछुआरों को बचा लिया गया।

ईंधन के रिसाव के चलते लगी थी आग

इंजन के निकास से ईंधन के रिसाव की वजह से नाव में आग लग गई थी। बचाए गए मछुआरों को आसपास के क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली एक अन्य नाव से गुजरात तट पर ओखा पहुंचा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: भारतीय मछुआरे की हत्या पर विदेश मंत्रालय हुआ सख्त, 10 पाक सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ FIR

कमांडेंट अश्विनी कुमार ने बताया कि नाव में सवार चालक दल के सभी सात सदस्य काफी थके हुए थे। नाव में इंजन के निकास से ईंधन के रिसाव के कारण आग लग गई थी। सभी को आईसीजी के जहाज आरुष पर ले जाया गया और प्राथमिक चिकित्सा और प्रारंभिक सहायता दी गई। जहाज ने बचाए गए मछुआरों को ओखा जाने के लिए आसपास के क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली अन्य नाव को सौंप दिया। यह नाव सोमवार को मछुआरों को लेकर गुजरात तट पर ओखा पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *