Corona Vaccination का 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर भारत ने रचा इतिहास

India created history by crossing the 100 crore dosage mark of Corona Vaccination

नई दिल्ली : भारत को मिली एक ऐतिहासिक कामयाबी, COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज (गुरुवार) 100 करोड़ खुराक को पार कर गया। CoWIN पोर्टल के मुताबिक आज सुबह 9:47 बजे तक कुल 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। भारत का COVID-19 टीकाकरण अभियान (Corona Vaccination) 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। शुरू में, टीकाकरण केवल स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों (HCWs) के लिए खोला गया था।

02 फरवरी से सरकारी विभाग उन लोगों के वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ जो सुरक्षा और आपातकाल सेवा से जुड़े है जैसी की राज्य और केंद्रीय पुलिस के जवान, सशस्त्र बल के जवान, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक, नगर निगम के कर्मचारी, जेल कर्मचारी, पीआरआई कर्मचारी और नियंत्रण और निगरानी में शामिल राजस्व कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल और चुनाव कर्मचारी शामिल इनमें शामिल थे।

टीकाकरण अभियान का विस्तार 01 मार्च से किया गया था, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों और 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को शामिल किया गया था, साथ ही 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए इसका विस्तार किया गया। फिर 01 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को COVID-19 टीकाकरण में शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *