भारत Vs साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट LIVE: बारिश के चलते आज के खेल में देरी, टीम इंडिया जीत से 8 विकेट दूर, अफ्रीका को चाहिए 122 रन

Test rain

जोहान्सबर्ग: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट (Test)के चौथे दिन का खेल अभी तक बारिश (rain) के चलते शुरू नहीं हो सका हैं। इसके कारण पहले सत्र का खेल भी पूरी तरह से धुल चुका हैं। टीम इंडिया ने सा. अफ्रीका के सामने 240 रनों का टारगेट रखा हैं, जिसके जवाब में SA का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन है। कप्तान डीन एल्गर (46) और रैसी वान डेर डूसेन (11) नाबाद पर हैं। अफ्रीका को जीतने के लिए 122 रन बनाने हैं। वहीं, टीम इंडिया को 8 विकेट की दरकार हैं।

पूरे दिन बारिश rain का अनुमान:

मौसम विभाग के अनुसार, जोहान्सबर्ग में आज 70% बारिश की आशंका हैं। वहीं, तापमान 22-14 डिग्री तक रहेगा। अगर हवा की बात करें तो वो 22-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

रोमांचक मोड़ पर है टेस्ट मैच:

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा हैं। आज चौथे दिन का खेल होना हैं। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। एक तरफ जहां अफ्रीकी टीम को दो दिन में 122 रन बनाने हैं। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत हैं। बता दें कि टीम इंडिया इस मैदान पर आज तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी हैं।

सारा दारोमदार भारतीय गेंदबाजों पर:

Test rain

आज टीम इंडिया के गेंदबाज शुरू से ही अफ्रीकी बल्लेबाजों पर हावी होने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर से बहुत उम्मीदें होंगी। स्पिन डिपार्टमेंट रविचंद्रन अश्विन के हाथों में होगा। वो 2006 के बाद जोहान्सबर्ग में विकेट लेने वाले पहले स्पिनर भी बने हैं।

इसे भी पढ़े: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ पंत ने रचा इतिहास: 24 साल की उम्र और 27 टेस्ट में पकड़े 100 कैच, माही को लग गए थे 40 मैच

टीम इंडिया की जीत के बीच खड़े हुए कप्तान डीन एल्गर:

जोहान्सबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन कप्तान डीन एल्गर 46 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस खिलाड़ी को जल्दी आउट करने की होगी। अगर एल्गर को जल्दी आउट नहीं किया गया तो वो अफ्रीकी टीम को मैच जिता भी सकते हैं।

तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी रही फ्लॉप:

जोहान्सबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए बढ़िया रही थी। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने लगभग 75 मिनट बैटिंग कर टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा, लेकिन इसके बाद 29 रन बनाने में भारत ने चार विकेट खो दिए। इसके बाद हनुमा विहारी ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम इंडिया को 266 रनों तक पहुंचाया। शार्दूल ठाकुर ने 28 और रविचंद्रन अश्विन ने 16 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *