26 मार्च से हो सकता हैं IPL 2022 का आगाज, बोर्ड और ब्रॉडकास्टर के बीच चल रही बातचीत

March IPL

नई दिल्ली: IPL 2022 का आगाज 27 मार्च March से नहीं बल्कि 26 मार्च से हो सकता हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार, ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्टस चाहता हैं कि 26 मार्च शनिवार से टूर्नामेंट की शुरुआत हो और 27 मार्च रविवार को 2 मुकाबले खेले जाएं।

फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, ‘शनिवार से टूर्नामेंट के शुरू होने से ब्रॉडकास्टर को मदद मिलेगी। इससे शुरुआती 2 दिनों में ही 3 मैच खेल जा सकेंगे और माहौल बन सकेगा। रविवार से टूर्नामेंट के शुरू होने से ऐसा हो पाना संभव नहीं हैं।’ हालांकि बोर्ड और ब्रॉडकास्टर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया हैं।

ट्रेंट बोल्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, अब सीधे IPL खेलेंगे:

March IPL

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। अब वो सीधे IPL में खेलते हुए नजर आएंगे। बोल्ट पहले टेस्ट में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वो पैटरनिटी लीव पर थे। छुट्टी खत्म होने के बाद भी न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट ने उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से ये कदम उनके वर्कलोड को कम करने के मकसद से उठाया गया हैं।

इसे भी पढ़े: IPL 2022 अपडेट्स: 27 मार्च से हो सकती हैं IPL की शुरुआत, लीग मैच मुंबई-पुणे और प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद में होंगे

अब वो न्यूजीलैंड के लिए जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे पर खेलते नजर आएंगे। उससे पहले वो भारत में IPL खेलेंगे, इस बार वो बोल्ट राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। रॉयल्स ने ऑक्शन में उन्हें 8 करोड़ में खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *