IPL 2022 RR Vs SRH फैंटेसी-11 गाइड: संजू सैमसन को अपनी टीम का कप्तान बनाना हो सकता हैं फायदेमंद, देवदत्त पडिक्कल और राहुल त्रिपाठी पर भी खेल सकते हैं दांव

IPL SRH RR

IPL 2022 का पांचवां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद SRH और राजस्थान रॉयल्स RR के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। कप्तान के तौर पर केन विलियमसन के सामने संजू सैमसन होंगे। बल्लेबाजी के लिए पुणे के मैदान की विकेट अच्छी मानी जाती हैं।

SRH की बात करें तो विलियमसन, राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन बल्ले से उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, RR को कप्तान संजू सैमसन, देवदत्त पड्डिकल और रियान पराग से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि मुकाबले के लिए फैंटेसी-11 में कौन-कौन से खिलाड़ियों को आप शामिल कर सकते हैं।

विकेटकीपर

मैच के लिए बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन, जोस बटलर और निकोलस पूरन को चुना जा सकता हैं। सैमसन ने पिछले सीजन RR की तरफ से सबसे ज्यादा 484 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.72 और उच्चतम स्कोर 119 रन रहा था। ओपनर बटलर का IPL करियर स्ट्राइक रेट 150 हैं। 2021 में बटलर ने हैदराबाद के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में 8 छक्के और 11 चौके शामिल थे। SRH के निकोलस पूरन हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ अच्छी फॉर्म में नजर आए थे। उनका IPL करियर स्ट्राइक रेट 155 हैं।

बैटर

फैंटेसी 11 के लिए बल्लेबाजों में केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी और देवदत्त पडिक्कल को टीम में ले सकते हैं। 2018 के सीजन में विलियमसन ने 735 रन बनाए थे। मौजूदा समय में भी वह शानदार फॉर्म में हैं। RR के खिलाफ पहले मैच में केन से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

KKR की ओर से खेलते हुए राहुल त्रिपाठी ने पिछले सीजन में 140.28 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए थे। SRH के लिए वो भी करिश्माई बैटिंग कर सकते हैं। वो टाइमिंग के साथ बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत रखते हैं। देवदत्त ने पिछले 2 सीजन में 400 से अधिक रन बनाए हैं। RCB से अलग होने के बाद भी वो अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

ऑलराउंडर

हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका में वॉशिंगटन सुंदर और रियान पराग को लिया जा सकता हैं। IPL में सुंदर का इकॉनमी रेट 6.94 का रहा हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेट लेने की काबिलियत की बदौलत कुछ समय से वह टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

RR की ओर से रियान पराग पर दांव लगाया जा सकता हैं। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में पराग बेहतरीन लय में नजर आए थे। आक्रामक बैटिंग के अलावा वह बॉलिंग से भी कमाल दिखा सकते हैं।

इसे भी पढ़े: आज SRH और RR के बीच भिड़ंत: 15 मुकाबलों में दोनों टीमें आई हैं आमने-सामने

बॉलर

ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और आर अश्विन को फैंटेसी टीम में बॉलर्स के तौर पर रखना फायदेमंद हो सकता हैं। बोल्ट पिछले कुछ समय से मुंबई के लिए बुमराह के साथ मिलकर गति से कहर बरपाते रहे हैं। 2020 के सीजन में 25 तो 2021 में 13 IPL विकेट उनके खाते में गए थे। पावर प्ले और डेथ ओवर्स में विकेट चटकाने की काबिलियत बोल्ट को बेहद खतरनाक गेंदबाज बनाती हैं। इस बार राजस्थान ने बहुत उम्मीदों से उन्हें अपने साथ जोड़ा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *