IPL 2022 अपडेट्स: 27 मार्च से हो सकती हैं IPL की शुरुआत, लीग मैच मुंबई-पुणे और प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद में होंगे

March IPL

कोलकाता: IPL 2022 की शुरुआत 27 मार्च March से हो सकती हैं और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL के सभी मुकाबले अहमदाबाद, मुंबई और पुणे के 6 मैदानों पर खेले जा सकते हैं। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले महाराष्ट्र और प्लेऑफ के मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे। मुंबई में खेले जाने वाले सभी मुकाबले वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डॉ डीवाई पाटिल और रिलायंस जियो स्टेडियम में खेले जाने की संभावना हैं। BCCI फरवरी के आखिरी हफ्ते में टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर सकता है।

March IPL

चेन्नई ने अपना कोर ग्रुप बरकरार रखा, मुंबई की विदेशी स्टार्स पर निर्भरता बढ़ी:

दो दिन तक चले मेगा ऑक्शन के बाद IPL-2022 के लिए सभी 10 टीमें तैयार हो गई हैं। हर फ्रेंचाइजी को नए सिरे से पूरा स्क्वॉड बनाना था। लिहाजा हर टीम में कुछ मजबूती तो कुछ कमजोरी नजर आ रही हैं। चेन्नई की फ्रेंचाइजी ऑक्शन टेबल पर फिलहाल सबसे कामयाब नजर आ रही हैं। टीम ने कोर ग्रुप में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों को वापस अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई।

अगर कुछ खिलाड़ी नहीं मिल पाए तो उसके स्किल सेट से मिलता-जुलता दूसरा खिलाड़ी खरीदा। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम ऐसी बनी हैं जिसमें विदेशी खिलाड़ियों की अहमियत ज्यादा होगी। इसी तरह बाकी आठ टीमों के स्क्वॉड भी अलग-अलग कहानी बयान करते हैं।

ऑक्शन में मुंबई की टीम 48 करोड़ के पर्स के साथ आई थी। पहले दिन टीम ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ और डिवॉल्ड ब्रेविस को 3 करोड़ में खरीदा। हमेशा से शानदार तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाने वाली MI ने इस बार भी पेस अटैक को मजबूत बनाया हैं।

इसे भी पढ़े: चीनी कंपनी वीवो अब IPL स्पॉन्सर नहीं: 2022 से टाटा ग्रुप IPL का नया टाइटल स्पॉन्सर, VIVO ने 2200 करोड़ में की थी स्पॉन्सरशिप डील

ऑक्शन के दूसरे दिन जमकर पैसा खर्च करते हुए जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स और टाइमल मिल्स जैसे खिलाड़ी खरीदे। टीम का मिडिल ऑर्डर इस बार विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर होगा। पंड्या ब्रदर्स की गैरहाजिरी में कीरोन पोलार्ड और टिम डेविड को फिनिशर की भूमिका निभानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *