सेहत रखें दुरुस्त: क्या आपका ब्लड प्रेशर भी बार-बार लो हो जाता हैं? जानिए इसकी वजह, लक्षण और बचाव के तरीके

health blood pressure

लो ब्लड प्रेशर blood pressure की समस्या काफी आम हैं। हम व्यस्त दिनचर्या के कारण अपनी सेहत health का ख्याल नहीं रख पाते, जिसके चलते ऐसी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ भी ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर की वजह, लक्षण और बचाव के तरीके।

क्यों होती हैं लो ब्लड प्रेशर की परेशानी?

लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहते हैं। Healthline.com के अनुसार, यदि आपके ब्लड का प्रेशर 90/60 mm Hg होता हैं, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहा जाता हैं। नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होता हैं।

ब्लड प्रेशर दिन में कई बार कम और ज्यादा होता हैं। ये एक नॉर्मल प्रक्रिया हैं जिसके जरिए आपके दिमाग, दिल और फेफड़ों को पर्याप्त खून और ऑक्सिजन मिलती हैं। ब्लड प्रेशर आपके शरीर की पोजीशन के अनुकूल एडजस्ट होता हैं। उदाहरण के लिए, सोते वक्त या झटके से खड़े होने पर ब्लड प्रेशर लो हो जाता हैं।

वैसे तो इसमें कोई चिंता की बात नहीं होती, लेकिन कई मामलों में लो ब्लड प्रेशर आपके शरीर की दूसरी तकलीफों को उजागर कर सकता हैं।

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण:

धुंधला दिखना
कंफ्यूजन
ठंड लगना
प्यास लगना
अवसाद/ डिप्रेशन
सांस की गति कम-ज्यादा होना
थकान
चक्कर आना
पसीना आना
बेहोशी

लो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल कैसे करें?

health blood pressure

शरीर में पानी की कमी न होने दें। डीहाइड्रेशन से भी ब्लड प्रेशर कम होता हैं। दिन में कम से कम 7-8 ग्लास पानी पीना जरूरी हैं।

न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लें। लो ब्लड प्रेशर बॉडी में न्यूट्रिशन की कमी का एक साइड इफेक्ट हैं। विटामिन B12, फोलिक एसिड, आयरन की कमी से खून की कमी हो सकती हैं। इससे ब्लड प्रेशर कम होने की संभावना होती हैं।

खाने में नमक ज्यादा लें। सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद करता हैं। हालांकि ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा ही बढ़ सकता हैं। इसलिए ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

डायबिटीज की जांच करवाएं। डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर होने पर ब्लड प्रेशर लो हो जाता हैं।

इसे भी पढ़े: सेहत के लिए चुनिए तीन फल: फल हमारे तन और मन दोनों की सेहत की दृष्टि से फ़ायदेमंद हैं, जानिए फलों का चुनाव कैसे करना हैं

न्फेक्शन्स से बचें। कोई भी वायरल, फंगल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन हैं तो उससे जल्दी छुटकारा पाने की कोशिश करें। ये आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *