IPL LIVE अपडेट्स: दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच बने शेन वॉटसन, 2020 में लिया था आईपीएल से संन्यास

Shane Watson ipl

नई दिल्ली: IPL 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन Shane Watson को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। वॉटसन को टीम का असिस्टेंट कोच बनाया गया हैं। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। IPL में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके वॉटसन पहली बार आईपीएल में कोच के रोल में नजर आएंगे।

शेन ने IPL 2020 के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। दिल्ली फ्रेंचाइजी शेन वॉटसन के अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भी टीम का सहायक कोच बनाया हैं। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग हैं और कप्तान ऋषभ पंत हैं। वहीं, बॉलिंग कोच के रूप में जेम्स होप्स नजर आएंगे।

वॉटसन इसी सप्ताह के अंत तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ जाएंगे। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद मंगलवार को की हैं। उनसे पहले टीम के असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया। कैफ 2019 से 2022 तक इस पद पर रहे।

मुंबई के लिए टूर्नामेंट का पहला मैच नहीं खेलेंगे सूर्या:

Shane Watson ipl

आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही हैं। टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के टूर्नामेंट का पहला मैच खेलने पर सस्पेंस बढ़ गया हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में सूर्या को चोटिल हो गए थे। उनको हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था और वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) सीजन में अपना पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से खिलाफ खेलेगी। PTI की खबर के मुताबिक, सूर्या को चोट से उबरने में समय लगेगा जिस वजह से वो IPL 2022 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

मुंबई इंडियंस से जुड़े रोहित और बुमराह:

श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह IPL 2022 के लिए अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीम हैं और 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी हैं। इस बार टीम की नजरें छठा खिताब जीतने पर रहेगी।

रोहित और बुमराह के अलावा ईशान किशन टीम के साथ जुड़ गए हैं। ईशान को मुंबई ने मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ में खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *