सचिन के पैर छूने लगे जोंटी रोड्स: MI की लगातार पांचवीं हार के बाद हुआ वाकया

Jonty Rhodes

पुणे: IPL 2022 में बुधवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले के बाद काफी रोचक नजारा देखने को मिला। मुंबई को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। तभी पंजाब के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स Jonty Rhodes ने कुछ ऐसा किया कि स्टेडियम में मौजूद तमाम खिलाड़ी और दर्शक हंसी नहीं रोक पाए।

सचिन को पैर छू कर प्रणाम करने की कोशिश:

सचिन तेंदुलकर मुंबई टीम के मेंटोर हैं। मैच के बाद वे एक-एक कर पंजाब टीम के सभी सदस्यों से हाथ मिला रहे थे। पंजाब के कोच अनिल कुंबले से उन्होंने थोड़ी देर बात की और इसके बाद जोंटी रोड्स की बारी आई। रोड्स ने सचिन से हाथ मिलाने की जगह उन्हें पैर छूकर प्रणाम करने की कोशिश की। सचिन ने उन्हें तत्काल रोका और फिर दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाकर आगे बढ़े।

Jonty Rhodes

पहले मुंबई के फील्डिंग कोच थे Jonty:

जोंटी रोड्स लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में शामिल रहे थे। वे टीम के फील्डिंग कोच थे। 2017 में उन्होंने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया था।

गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाते हैं सचिन:

सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट में अब तक की सबसे लोकप्रिय सख्सियत रहे हैं। सचिन की लोकप्रियता ऐसी रही हैं उन्हें गॉड ऑफ क्रिकेट यानी क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता हैं।

युवराज ने भी छुए थे सचिन के पैर:

Jonty Rhodes

इससे पहले 2014 में इंग्लैंड में एमससी बनाम रेस्ट ऑफ वर्ल्ड मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। तब सचिन एमसीसी की ओर से खेले थे। रेस्ट ऑफ वर्ल्ड टीम से खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने ग्राउंड पर ही सचिन को पैर छूकर प्रणाम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *