हेरा फेरी- 3 में अक्षय की जगह कार्तिक आएंगे नजर

Kartik Aaryan to replace akshay Kumar hera pheri 3

मुंबई: एक्टर परेश रावल ने इस बात को कन्फर्म कर दिया हैं कि हेरा फेरी- 3 में अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आएंगे। अक्षय कुमार के फिल्म छोड़ने के बाद हेरा फेरी- 3 में कार्तिक आर्यन की एंट्री ऑफिशियल हो गई हैं। कहा जा रहा हैं कि अक्षय का हेरा फेरी फ्रेंचाइजी को छोड़ने का मुख्य कारण फिल्म की स्क्रिप्ट में क्लियारिटी का न होना था। अब मेकर्स ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर कार्तिक को कास्ट करने की तैयारी कर ली हैं। हालांकि, फैंस को ये बात रास नहीं आ रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा हैं कि ये खबर वर्ल्ड कप में मिली हार से भी ज्यादा दुखदायी हैं।

फैंस ने कहा- नो अक्षय नो हेरा फेरी

Kartik Aaryan to replace akshay Kumar hera pheri 3

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक यूजर ने परेश रावल को टैग करते हुए पूछा -“परेश रावल सर, क्या ये सच हैं कि कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 कर रहे हैं?” तो इसके जवाब में परेश रावल ने लिखा-“हां यह सच हैं।” इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा- “नो अक्षय, नो हेरा फेरी” वहीं एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा- “ये तो वर्ल्ड कप में मिली हार से भी ज्यादा दुख देने वाली खबर हैं।” एक यूजर का कहना हैं “फिल्म में तीनो का होना जरूरी हैं, अक्षय के बिना तो हेरा फेरी 3 के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।”

साल 2000 में रिलीज हुई थी हेरा फेरी

साल 2000 में आई फिल्म हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कॉमेडी जॉनर की ऑल टाइम ग्रेट फिल्मों में गिना जाता है। इसका सेकेंड पार्ट फिर हेरा फेरी साल 2006 में रिलीज हुआ था जिसे भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया गया था। अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट लाने की तैयारी की जा रही हैं।
कार्तिक जल्द ही फ्रेडी में आएंगे नजर।

भूल भुलैया- 2 की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेस के बाद कार्तिक जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार स्टार पर रिलीज होने वाली फिल्म फ्रेडी में दिखाई देंगे। अलावा इसके वो कृति सेनन के साथ शहजादा और कियारा आडवाणी के साथ सत्य प्रेम की कथा में नजर आएंगे। इसके अलावा वो आशिकी- 3 में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *