लियोनार्डो डिकैप्रियो ने यूक्रेन को डोनेट किए 76 करोड़ रुपए, पेट डॉग ‘क्लियो’ की मौत से दुखी हैं अक्षय कुमार

Leonardo Ukraine

रूस और यूक्रेन Ukraine के बीच जंग जारी हैं, इसके चलते यूक्रेन को भारी नुकसान हो रहा हैं। इसके सपोर्ट में अब हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो Leonardo DiCaprio आए हैं। उन्होंने यूक्रेन को 10 मिलियन डालर यानी करीब 76 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लियोनार्डो की नानी यूक्रेन के ओडेसा शहर से हैं।

पेट डॉग ‘क्लियो’ की मौत से दुखी हैं अक्षय कुमार:

एक्टर अक्षय कुमार के पेट डॉग ‘क्लियोपेट्रा’ की मौत हो गई हैं। इस बात की जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी हैं। साथ ही एक्टर ने दुख व्यक्त किया हैं। अक्षय ने पेट डॉग ‘क्लियोपेट्रा’ के फोटोज शेयर कर लिखा, “वे कहते हैं कि डॉग्स हमारे दिलों पर पंजे के निशान छोड़ जाते हैं। आप आज हमारे दिल का एक हिस्सा अपने साथ ले गए हैं। वहां आराम करो, क्लियो। तुम बहुत ज्यादा याद आओगे।” अक्षय की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी पोस्ट शेयर कर क्लियो की मौत पर दुख जताया हैं।

आलिया भट्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से करेंगी डिजिटल डेब्यू, गैल गैडोट भी आएंगी नजर:

आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स से अपना डिजिटिल डेब्यू करने जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ हैं। इसमें उनके साथ हॉलीबुड एक्ट्रेस गैल गैडोट भी नजर आएंगी। आलिया हाल ही में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म ने 10 करोड़ की ओपनिंग की थी। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अपने दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *