महंगी हुई मैगी: 12 रुपए का पैक अब 14 रुपए का, बढ़े दाम आज से ही लागू, कंपनी ने लागत बढ़ने का दिया हवाला

Maggi expensive 

नई दिल्ली: महंगाई expensive  का तड़का अब आपकी मैगी Maggi को भी लग गया हैं। इसे बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने मैगी के छोटे पैक की कीमत 12 रुपए से बढ़कर 14 रुपए कर ही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान यूनीलिवर (HUL) और नेस्ले ने चाय, कॉफी और मिल्क की कीमतें 14 मार्च से बढ़ा दी हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर ने कहा हैं कि लागत बढ़ने की वजह से इन चीजों के दाम बढ़ाए गए हैं।

कितनी महंगी हुई चाय-कॉफी:

Maggi expensive 

हिंदुस्तान यूनीलिवर ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ाई हैं।

ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4% तक बढ़ गई हैं।

इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं।

ताजमहल चाय की कीमतें 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ गई हैं।

ब्रूक बॉन्ड वैरिएंट के अलग-अलग चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं।

मिल्क पाउडर भी हुआ मंहगा:

Maggi expensive 

नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए की जगह अब 78 रुपए देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं।

वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया हैं। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *