सब्जियों-फलों से जहर तो नहीं ले रहीं आप: शरीर में घुल रहा माइक्रोप्लास्टिक, किचन में रखी भिंडी-मेथी बनेंगी कवच

Microplastics

फल, सब्जी, पानी, ब्रैड…यह सब चीजें हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि यह तमाम चीजें आपके शरीर में प्लास्टिक पहुंचा रही हैं। सुनने में भले ही यह अजीब लगे लेकिन हकीकत यही हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी में पहली बार 80% लोगों के खून में माइक्रोप्लास्टिक Microplastics के अंश मिले। वैज्ञानिकों के मुताबिक हमारे शरीर के अंदर हवा, पानी और खाने के साथ प्लास्टिक जा सकता हैं।

हर चीज में मौजूद हैं कण:

स्टडी के मुताबिक फलों में सेब में सबसे ज्यादा 195,500 प्लास्टिक के कण प्रति ग्राम पाए गए। वहीं, नाशपाती में 189,500 और गाजर, गोभी, ब्रोकली में 100,000 प्लास्टिक के कण प्रति ग्राम मिले। वहीं, साल 2018 में दुनिया के 21 देशों की 39 ब्रांडेड कंपनी के नमक के सैंपल लिए गए थे। उसमें 90% माइक्रोप्लास्टिक मिला था।

Microplastics

खून में जमा होता हैं Microplastics:

सर गंगाराम अस्पताल की डाइटीशियन सतनाम कौर ने वुमन भास्कर को बताया कि जैसे ही माइक्रोप्लास्टिक के कण हमारे शरीर में जाते हैं तो यह खून में मिलने लगते हैं। यह ब्लड टेस्ट में ही पता चल सकता हैं कि शरीर में कितना प्लास्टिक गया। इसलिए आपको खून साफ करने के लिए ज्यादा से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट खाने होंगे। जैसे सेब, किशमिश, अंगूर, बैंगन। वहीं, रोजाना 7 रंग की चीजों को खाने में शामिल करना चाहिए। जो भी सब्जी या फल खाएं उसे अच्छे से धो लें। पानी हमेशा उबाल कर या आरओ का पीये।

खाना नहीं लाइफस्टाइल जिम्मेदार:

सतनाम कौर के अनुसार अगर शरीर में माइक्रोप्लास्टिक जा रहा हैं तो इसके लिए खाना नहीं हमारा लाइफस्टाइल जिम्मेदार हैं। हम अपने खाने को माइक्रोवेव में गर्म करते हैं। इसके लिए प्लास्टिक का बर्तन इस्तेमाल करते हैं जिससे खाने में माइक्रोप्लास्टिक के कण मिल जाते हैं। वहीं, प्रॉसेस्ड फूड आइटम प्लास्टिक में पैक होते हैं। कोल्ड ड्रिंक भी प्लास्टिक की बोतलों में आती हैं। जैसे ही हम इसे मुंह से लगते हैं हमारे शरीर में यह हानिकारक कण घुस जाते हैं। प्लास्टिक के लंच बॉक्स में अधिकतर लोग खाना ले जाते हैं। इसे तुरंत बंद करें। वहीं, प्लास्टिक बैग में खाने की चीजें नहीं रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़े: Healthy Tea: काली छोड़ लगाओ White Tea की चुस्‍की, शरीर में पॉजिटिव बदलाव देख हो जाएंगे हैरान

शरीर को हो सकता हैं नुकसान:

माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं हैं। इससे कैंसर तक हो सकता हैं। वहीं, लीवर या दिल की बीमारी हो सकती हैं। कुछ केस में आंतें भी खराब हो जाती हैं। इससे महिलाओं का गर्भाशय भी प्रभावित हो सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *