महाराष्ट्र के ठाणे में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, 29 लोगों ने किया गैंगरेप

Minor girl raped in Thane

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबीवली इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ 29 लोगों ने बलात्कार किया है। नाबालिग के प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाकर रेप को अंजाम दिया। इस मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है और प्रदेश सरकार के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।  

इस बारे में डोंबीवली के मानपाड़ा थाने में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। दो नाबालिगों समेत अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि कुछ आरोपी राजनीतिक रसूखदारों के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है तथा नाबालिग आरोपियों को रिमांड रूम में भेज दिया गया है।

डोंबीवली पूर्व की एक 15 वर्षीय लड़की ने मनपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 09 माह से उसका यौन शोषण किया जा रहा है। घटना में शामिल लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा- 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के अन्तर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता को विश्वास में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जनवरी में पीड़िता ने कहा कि ब्वॉयफ्रेंड ने रेप करते हुए वीडियो बनाया था। इस युवक ने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया।

इसी वीडियो को दिखने के बाद उसके सभी दोस्तों ने उसे बदलापुर, रबाले, मुरबाड और डोंबिवली में अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया। मनपाड़ा पुलिस ने अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से 02 नाबालिग हैं। लड़की को उपचार के लिए ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय के अनुसार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *