मानसून को लेकर खुशखबरी: देश में इस साल 103% बारिश की उम्मीद, पंजाब-हिमाचल समेत 12 राज्यों में जून में सामान्य से ज्यादा बरसेगा पानी

चंडीगढ़: इस बार देश में पिछली बार से अच्छी बारिश होने की उम्मीद हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बार जून से सितंबर तक देश में 103% बारिश की उम्मीद जताई हैं। विभाग ने महीनेभर पहले देश में 99% बारिश का अनुमान लगाया था। जून में पंजाब में भी monsoon सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान हैं।

अधिकतम तापमान सामान्य और सामान्य से कम रहने की उम्मीद हैं। जून से सितंबर तक राज्य में औसत बारिश 467 mm होती हैं। अगर पिछले साल की बात करें तो यहां 436 mm बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

मानसून के दौरान देश में सामान्य दीर्घावधि औसत बारिश 87 सेमी होती हैं। दीर्घावधि औसत के 96 से 104% बारिश को सामान्य माना जाता हैं। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि ला-नीना परिस्थितियां पूरे मानसून के दौरान बनी रहने की उम्मीद हैं, इसलिए बारिश में इजाफे का अनुमान हैं।

क्या हैं ला-नीना

ला-नीना का अर्थ प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में समय-समय पर होने वाले बदलावों से हैं। इसका दुनियाभर में मौसम पर प्रभाव पड़ता हैं। अल नीनो की वजह से तापमान गर्म होता हैं और ला नीना के कारण ठंडा।

इस बार मानसून तीन दिन पहले केरल पहुंचा हैं। अगर पंजाब की बात करें तो यहां लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां मानसून 30 जून से पहले दस्तक दे सकता हैं।

monsoon IMD

2019 से लगातार हो रही हैं अच्छी बारिश

जून में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर-प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना हैं। पंजाब में इस बार मार्च से लेकर 22 मई तक लगातार मौसम शुष्क रहा हैं।

दिल्ली में तेज हवाओं से टूटे पेड़

दिल्ली में मानसून के पहले महीने यानी जून में भी सामान्य बारिश होगी। आमतौर पर जून में 165 मिमी बारिश होती हैं। जून के लिए सामान्य बारिश की रेंज 92 से 108 फीसदी हैं। दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिसके चलते कई पेड़ टूट गए और बिजली गुल हो गई।

इसे भी पढ़े: दिल्ली मौसम: दस साल में पहली बार मई में 17.2 डिग्री तक गिरा पारा, केदारनाथ में भी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बारिश के साथ 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान हैं।

वहीं राजधानी के कुछ इलाकों में आंधी भी आ सकती हैं, जिससे तापमान कम रहेगा। हालांकि इस हफ्ते लू चलने की संभावना नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *