खुशियों से भरा होगा 2022 का मानसून: इस बार मानसून सामान्य रहने का अनुमान

Monsoon 2022

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने 2022 के लिए मानसून Monsoon का पूर्वानुमान जारी कर दिया हैं। इसके मुताबिक इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना हैं। यानी इस बार बारिश के 4 महीनों के दौरान 98% बारिश होगी। अमूमन जून से सितंबर के बीच भारत में 880.6 मिमी वर्षा होती हैं, यानी 2022 में यह इसी मात्रा का 98% हो सकता हैं।

स्काइमेट ने अपने इस अनुमान में 5% की कमी या बढ़ोतरी का भी मार्जिन रखा हैं। 96%-104% बारिश को सामान्य कहा जाता हैं।

राज्य जहां बारिश के आसार कम हैं:

एजेंसी ने अपने पूर्वानुमान में कहा हैं कि फूड बाउल के नाम से मशहूर MP-UP और पंजाब, हरियाणा में सामान्य से भी ज्यादा बारिश हो सकती हैं। जबकि गुजरात में सामान्य से कम बारिश होगी। राजस्थान और गुजरात के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सीजन में बारिश कम ही होगी।

वहीं केरल और कर्नाटक में भी जुलाई-अगस्त के दौरान कम बारिश होगी। पूर्वानुमान के अनुसार देश भर में बारिश के सीजन का पहला हिस्सा, बाद वाले की तुलना में बेहतर रहेगा। जून में मानसून की अच्छी शुरुआत होने की संभावना हैं।

Monsoon 2022

जून से सितंबर तक बारिश का अनुमान:

जून में लॉन्ग पीरियड एवरेज (166.9 मिमी) के मुकाबले 107% बारिश हो सकती हैं। यानी 70% सामान्य, 20% अत्याधिक और 10% कम बारिश हो सकती हैं।

जुलाई में लॉन्ग पीरियड एवरेज (285.3 मिमी) के मुकाबले 100% बारिश हो सकती हैं। यानी 65% सामान्य, 20% अत्याधिक और 15% कम बारिश होगी।

अगस्त में लॉन्ग पीरियड एवरेज (258.2 मिमी) के मुकाबले 95% बारिश हो सकती हैं। यानी 60% सामान्य, 10% अत्याधिक और 30% कम बारिश होगी।

सितम्बर में लॉन्ग पीरियड एवरेज (170.2 मिमी) के मुकाबले 90% बारिश हो सकती हैं। यानी 20% सामान्य, 10% अत्याधिक और 70% कम बारिश होगी।

अलनीनो से बचा रहेगा Monsoon:

पिछले 2 मानसून सीजन में बैक-टू-बैक ला नीना का असर था। इससे पहले सर्दियों के मौसम में ला नीना तेजी से घटने लगा था, लेकिन पूर्वी हवाओं के तेज होने से इसकी वापसी रुक गई हैं। हालांकि प्रशांत महासागर की ला नीना, दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत से पहले तक प्रबल होने की संभावना हैं। इसलिए आमतौर पर मानसून को बिगाड़ने वाले अल नीनो के होने से इनकार किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *