Moscow से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर, IGI एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

Moscow to Delhi bomb news on flight

दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह मॉस्को से दिल्ली (Moscow to Delhi) आई फ्लाइट में बम की खबर के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से उतार लिया हैं। यात्रियों के सामान और प्लेन की तलाशी ली गई हैं। इनमें कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली हैं।

बम की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

सूत्रों के हवाले से, सुरक्षा एजेंसियों को गुरुवार देर रात मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम फटने का धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया और एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। शुक्रवार अल सुबह करीब 3:20 बजे फ्लाइट नंबर SU 232 की रनवे 29 पर लैंडिंग करवाई गई।

पुलिस ने बताया कि पहले सभी यात्रियों, फिर क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। विमान की चेकिंग की गई। सूत्रों के हवाले से, अभी कोई बम नहीं मिला हैं। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। पुलिस सभी यात्रियों से पूछताछ कर रही हैं। इसके बाद ही सभी लोगों को एयरपोर्ट से बाहर निकले दिया जाएगा।

Chatham Islands: न्यूजीलैंड के तटों पर 500 व्हेल मछलियां मरी मिलीं, वजह पता नहीं चल रही

भारत से गुजरे ईरानी प्लेन में बम की सूचना अफवाह

10 दिन पहले ईरान के यात्री विमान में बम की खबर आई थी। जो बाद में अफवाह निकली। दरअसल, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन के पायलट ने दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन ATC ने दिल्ली की जगह जयपुर या चंडीगढ़ जाने को कहा। इसके बाद विमान की निगरानी के लिए एयरफोर्स के सुखोई फाइटर जेट लगाए गए।

इन फाइटर जेट्स ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी और पीछा करते हुए उसे भारतीय सीमा से बाहर छोड़ आए। फ्लाइट ने चीन के ग्वांगझाऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। तलाशी के बाद इसमें कोई बम नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *