14 फरवरी को पंजाब आएंगे PM नरेंद्र मोदी: जालंधर में होगी बड़ी रैली, पंजाबियों से सीधे रूबरू होंगे, दूसरी वर्चुअल रैली रद्द की गई

Punjab PM

चंडीगढ़: पीएम PM नरेंद्र मोदी की आज पंजाब Punjab में दूसरी वर्चुअल रैली रद्द हो गई हैं। उन्हें जालंधर, कपूरथला और बठिंडा के वोटरों को संबोधित करना था। हालांकि अभी इसकी वजह सामने नहीं आई हैं। अब नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को पंजाब आएंगे। वह जालंधर में बड़ी चुनावी रैली करेंगे। जिसके जरिए वह सीधे पंजाबियों से रूबरू होंगे।

पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पीएम पंजाब में फिजिकल रैली करेंगे। जल्द ही भाजपा हाईकमान उनकी रैली की जगह के बारे में फैसला कर लेगा। यह रैली इसलिए अहम हैं क्योंकि सुरक्षा चूक के बाद पीएम 5 जनवरी को बिना रैली को संबोधित किए वापस लौट गए थे।

पहली वर्चुअल रैली में कांग्रेस को कोसा:

Punjab PM

इससे पहले मंगलवार को पीएम ने पहली वर्चुअल रैली में लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के मतदाताओं को संबोधित किया। जिसमें पीएम ने कांग्रेस को पंजाब में हुए सिख नरसंहार का दोषी ठहराया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए पंजाब को आतंक की आग में झोंका। हमाने नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाई। कांग्रेस करतारपुर साहिब को भारत में न रख सकी लेकिन उन्होंने यहां के रास्ते खोले। इसके बाद पीएम ने 11 फरवरी के बाद पंजाब आने की भी बात कही।

पहली रैली में यह किए वादे:

पीएम ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के आधार पर पंजाब में औद्योगिक विकास करेंगे।

बॉर्डर इलाके के विकास के लिए बॉर्डर डेवलपमेंट अथॉरिटी बनेगी।

पंजाब के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 5 साल में 1 लाख करोड़ खर्च करेंगे।

आतंकवाद पीड़ितों के सहयोग के लिए आयोग गठित करेंगे।

केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार सीमा पार से आने वाले ड्रग्स और हथियार तस्करी को रोकेगी।

किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए आधुनिक कोल्ड स्टोरेज, फूड पार्क, फूड प्रोसेसिंग यूनिट के साथ उत्पाद की बिक्री के लिए बेहतर कनेक्टिविटी देंगे।

11 के बाद पंजाब में होंगे भाजपा के दिग्गज:

11 फरवरी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा पंजाब में होंगे। वह लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा की सीटों पर फोकस करेंगे। इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष जनरल वीके सिंह, हेमा मालिनी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर और हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर भी पंजाब में रैलियां करेंगे।

इसे भी पढ़े: सिर्फ PM मोदी को मिली है SPG सिक्योरिटी, क्या है उनका ट्रैवल प्रोटोकॉल: सुरक्षा चूक का जिम्मेदार कौन?

सुरक्षा चूक के कारण रद्द हुई थी PM की रैली:

इससे पहले पंजाब में चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकने के लिए पीएम मोदी 5 जनवरी को आए थे। उनकी फिरोजपुर में रैली होनी थी। हालांकि रास्ते में हाईवे ब्लॉक होने की वजह से उनका काफिला प्यारेआणा फ्लाईओवर पर ही फंस गया। जहां करीब 20 मिनट खड़़े रहने के बाद वह वापस लौट आए। इसके बाद उनकी सुरक्षा में चूक का मुद्दा खड़ा हो गया। इसकी सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में बनाई कमेटी इस वक्त जांच कर रही हैं। इसके बाद उनकी वर्चुअल रैलियों का कार्यक्रम बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *