स्टार प्रचारक का प्रचार करने पहुंचेगी प्रियंका: रोड शो निकाल लोगों को कांग्रेस के हक में वोट डालने के लिए करेगी प्रेरित

star Priyanka

अमृतसर: कांग्रेस के स्टार star प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का प्रचार करने के लिए मंगलवार प्रियंका Priyanka गांधी अमृतसर पहुंच रही हैं। अमृतसर ईस्ट हलके में वह नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार करेंगी। अचानक बने इस कार्यक्रम के बाद पुलिस भी उनकी सुरक्षा की तैयारियों में जुट गई हैं। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस, कमांडो और एंटी रॉयट्स पुलिस भी तैनात कर दी गई हैं।

कांग्रेस का यह रोड़ शो बटाला रोड के एलिवेटिड रोड फ्लाईओवर के पिल्लर नंबर 37 से शुरू होने वाला हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी का काफिला यहां तक आएगा और इसके बाद ओपन गाड़ी में खड़ी हो जाएंगी। सड़क के दोनों तरफ कांग्रेस समर्थक इकट्‌ठा होने वाले हैं। यह रोड शो तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर तक चलने वाला हैं। सेलिब्रेशन मॉल तक यह रोड शो चलेगा और इसके बाद प्रियंका दोबारा अपनी गाड़ी में बैठ रवाना हो जाएंगी।

इस रैली के बाद बदलेंगे समीकरण:

star Priyanka

अमृतसर ईस्ट में होने जा रहे इस रोड शो से कई समीकरण बदलने वाले हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के व्यवहार में भी काफी फर्क देखने को मिला हैं। प्रियंका गांधी के सामने नवजोत सिंह सिद्धू ने बोलने से इंकार कर दिया था, वहीं सोमवार वह राहुल गांधी के साथ मंच से बोले भी थे।

इसे भी पढ़े: कांग्रेस के फाइनल घोषणापत्र से हटा प्रियंका का चेहरा!: शक्ति विधान के कवर पर अकेले थीं, भर्ती में राहुल भी आए

वहीं, शाम चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 25 में उन्होंने लोगों से अपनी गलतियों की माफी भी मांगी हैं और ब्राह्मण समाज से भी क्षमा करने की अपील की हैं। रूठे कांग्रेसियों के लिए प्रियंका गांधी बड़ा चेहरा हैं और आज भी सभी गांधी परिवार को सम्मान के साथ देखते हैं। इस रोड शो से कई नाराज कांग्रेसियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *