RK हाउस: कपूर खानदान की कई शादियों का गवाह रहा RK हाउस, कभी 30 करोड़ में बेचने वाले थे ऋषि कपूर लेकिन मां नहीं मानी

RK

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को पाली हिल स्थित RK हाउस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये वही जगह हैं जहां 42 साल पहले रणबीर के पिता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी हुई थी। इनके अलावा भी कपूर खानदान की कई बड़ी अच्छी बड़ी यादें इस जगह से जुड़ी हुई हैं। इस बंगले की नींव 76 साल पहले शौमेन राज कपूर ने रखी थी। ये घर उन्होंने अपने पत्नी कृष्णा के लिए बनवाया था। बंगले को आरके हाउस के अलावा कृष्णा राज बंगला नाम से भी पहचाना जाता है।

76 साल पुराने बंगले में परिवार के साथ रहते थे राज कपूर:

राज कपूर ने 1946 में आरके स्टूडियो के ठीक पीछे आरके कॉटेज बनवाया था। 3 हजार स्क्वायर फीट पर बने इस कॉटेज में राज अपनी पत्नी कृष्णा और पांच बच्चों रणधीर, ऋतु, ऋषि, राजीव, रीमा के साथ रहते थे।

पिता और मां के बाद ऋषि कपूर अपने परिवार के साथ इस बंगले में रहने लगे। जब रणबीर, कटरीना कैफ के साथ लिविंग में रहने के लिए घर छोड़ा तो कुछ महीनों बाद ऋषि और नीतू भी दूसरे घर में शिफ्ट हो गए।

RK कॉटेज ने देखी कई शादियां:

राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता की शादी इसी कॉटेज से हुई। जब 1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने शादी की तो इस आरके कॉटेज का नाम बदलकर कृष्णा राज बंग्लो कर दिया गया। ये पाली हिल का ये बंग्ला एक लैंडमार्क हैं जिस कई लोग आज भी आरके हाउस कहते हैं। इस जगह पर रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा और ऋषि कपूर की बड़ी बेटी रिद्धिमा की भी शादी हुई।

RK

RK

15 साल पहले 30 करोड़ में बिकने वाला था आरके हाउस:

राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर 15 साल पहले आरके हाउस को बेचना चाहते थे। इस समय इसकी वैल्यू करीब 30 करोड़ थी। वो चाहते थे कि बंग्ले को तोड़कर यहां 15 मंजिलों का अपार्टमेंट बनाया जाए। लेकिन उनकी मां और बहनें इस बात के लिए राजी नहीं थे।

RK

2016 में बंगले को गिराकर बनवाई गई 15 मंजिला इमारत:

साल 2016 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने बीएमसी से इस बंगलो को गिराने की परमिशन ली थी। परमिशन मिलते ही इस बंगले को तोड़कर 15 मंजिला इमारत का काम चल रहा हैं।

इसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के बाद इसमें 6 मंजिलों की पार्किंग बनवाई जाएगी जहां कपूर खानदान की करीब 45 गाड़ियां पार्क हो सकें। इसके अलावा 7 मंजिलों में रहने के लिए सभी सुविधाओं वाले लग्जरी अपार्टमेंट तैयार किए जा रहे हैं।

नीतू कपूर अपनी निगरानी में इस बिल्डिंग का काम करवा रही हैं। हालांकि पिछले एक साल से आलिया भी इस जगह नीतू और रणबीर के साथ स्पॉट हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *