इस हफ्ते भारत आएंगे रूसी विदेश मंत्री: पश्चिमी प्रतिबंधों के जवाब में पेमेंट सिस्टम आसान बनाने पर होगी चर्चा

Russia India

नई दिल्ली/मॉस्को: रूसी Russia विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस हफ्ते भारत India आने वाले हैं। ये दौरा इसलिए भी अहम हैं क्योंकि भारत रूस के सबसे बड़े खरीदारों में से एक हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर इंटरनेशनल ट्रेड से अलग-थलग करना शुरू कर दिया हैं।

रायटर्स के मुताबिक, दोनों देश रूसी बैंकों पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए बैन के बाद पेमेंट सिस्टम को आसान बनाने पर चर्चा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, लावरोव के शुक्रवार को भारत आने की संभावना हैं। हालांकि, दिल्ली में रूसी दूतावास ने अभी तक इस दौरे की पुष्टि नहीं की हैं। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके पास साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं हैं।

24 फरवरी को यूक्रेन पर हुए रूसी हमले के बाद लावरोव की यह तीसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले लावारोव ​​​​​​मार्च की शुरुआत में अपने यूक्रेनी समकक्ष से बातचीत के लिए तुर्की और गुरुवार को चीन जा चुके हैं।

रुपया-रूबल व्यापार प्रणाली पर बन सकती हैं सहमति:

सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार रुपया-रूबल व्यापार प्रणाली स्थापित करने पर विचार कर रही हैं। भारतीय और रूसी वित्तीय अधिकारियों के बीच चर्चा जारी हैं। ये भी माना जा रहा हैं कि रुपया-रूबल ट्रेड विंडो के अलावा, दोनों देशों के केंद्रीय बैंकों के माध्यम से सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी भुगतान सीधे निपटाने सहित कार्ड जैसे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश का मौका:

रूसी विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड रिलेशन को आसान बनाने के लिए वैकल्पिक मैकेनिज्म को लेकर बात हो सकती हैं। भारत सरकार के एक अन्य सूत्र ने कहा कि यूक्रेन संकट के बावजूद भारत रूस को भारतीय कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास पैसे का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रहा हैं।

रूस ने RBI के पास रूसी डिफेंस इक्विपमेंट के लिए करीब 200 करोड़ रुपए भुगतान को बरकरार रखा हैं। हालांकि, भारत सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि रूस के साथ संबंध बनाए रखने के लिए भारत को पश्चिमी दबाव से कूटनीतिक तौर पर निपटना होगा।

रूस से सनफ्लॉवर ऑयल का कांट्रैक्ट:

भारत ने हाल ही में यूक्रेन से सप्लाई बंद होने के बाद अप्रैल डिलीवरी के लिए 45,000 टन सनफ्लॉवर ऑयल खरीदने का कांट्रैक्ट किया। पिछले साल भारत ने रूस से एक महीने में करीब 20,000 टन सनफ्लॉवर ऑयल खरीदा था।

केंद्र के एक सीनियर अफसर के मुताबिक, अगर किफायती दरों पर चीजें मिलती हैं, तो भारत रूस से अधिक वस्तुओं को इंपोर्ट करेगा। वहीं, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर हैप्पीमन जैकब ने कहा कि भारत ने किसी भी तरह से रूस के साथ व्यापार जारी रखने का मन बना लिया हैं।

रूस भारत का मेन डिफेंस सप्लायर:

रूस, भारत के डिफेंस इक्विपमेंट का मेन सप्लायर हैं। हालांकि, चीन की तुलना में भारत के साथ इसका कुल सालाना व्यापार कम हैं। भारत ने रूस के साथ पिछले कुछ सालो में औसतन 9 बिलियन डॉलर (68 हजार करोड़ रुपए) का व्यापार किया। इसमें प्रमुख तौर पर फर्टिलाइजर्स और तेल का व्यापार शामिल हैं। इसकी तुलना में चीन के साथ भारत का सालाना द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर (करीब 7.56 लाख करोड़ रुपए) से अधिक हैं।

यूक्रेन पर हमले के बाद भारत ने रूस से किफायती दर पर क्रूड ऑयल खरीदने का सौदा किया हैं। भारत ने करीब 1.3 करोड़ बैरल ऑयल खरीदे हैं। वहीं, पिछले साल कुल 1.6 करोड़ बैरल ऑयल इंपोर्ट किया गया था। भारत अब स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले रूसी कोयले के इंपोर्ट को भी दोगुना करने पर विचार कर रहा हैं।

Russia की आलोचना से परहेज:

भारत ने वैश्विक मंचो पर यूक्रेन में सीजफायर रोकने की बात दोहरा चुका हैं, लेकिन UN सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में रूस के खिलाफ वोटिंग से परहेज किया हैं। भारत ने हमले को लेकर रूस की आलोचना तक नहीं की हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी कह चुके हैं कि रूस के खिलाफ कार्रवाई करने में भारत की स्थिति स्पष्ट नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *