रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: मारियुपोल के 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, यूक्रेन पहुंची लिथुआनिया की PM बोलीं- बर्बादी ऐसी हैं कि बताने को शब्द नहीं

Russia war

कीव/मॉस्को: रूस यूक्रेन जंग Russia-Ukraine War को जल्द ही 50 दिन पूरे होने वाले हैं। इसी बीच लिथुआनिया की PM इंग्रिडा सिमोनीटे ने कीव के पास बोरोड्यांका का दौरा किया। जब वे पहुंची तो वहां बचाव दल को मलबे के नीचे कई शव मिले। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि जो बर्बादी उन्होंने देखी उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं।

इंग्रिडा ने यह भी कहा कि रूस ने जो नरसंहार किया हैं उसके लिए उसे दंडित किया जाना चाहिए। युद्ध अपराधों की जांच में शामिल होने के लिए लिथुआनिया की आभारी हूं। हमें रूस को एक साथ रोकना होगा। इधर मारियुपोल शहर के मेयर वादिम बॉयचेंको का कहना हैं कि रूसी हमले की वजह से 10 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हुई हैं।

यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर नए सिरे से लड़ाई शुरू हो सकती हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, रूस और यूक्रेन दोनों की सेनाएं पूर्वी हिस्से में जुट रही हैं। आने वाले खतरे की आहट को भांपकर हजारों नागरिकों ने इस इलाके को छोड़ दिया हैं।

जंग के बड़े अपडेट्स:

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कीव का दौरा नहीं करेंगे। उनके प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

पोलिश पीएम का कहना हैं कि यूरोपियन यूनियन ने रूस के खिलाफ जो बैन लगाएं हैं वो बहुत कमजोर हैं।

यूक्रेन का कहना हैं कि उसने पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको की सरकार में काम करने वाले रूसी एजेंट को हिरासत में लिया हैं।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना हैं कि रूसी सैनिकों यूक्रेन में आगे बढ़ने की असफल कर रहे हैं।

रूसी सैनिकों ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को 18.3 बिलियन का नुकसान पहुंचाया।

फ्रांस 6 रूसी डिप्लोमैट्स को निकाला:

फ्रांस ने बड़ा एक्शन लेते हुए रूस के 6 डिप्लोमैट्स को बाहर निकाल दिया हैं। फ्रांसीसी सरकार का कहना हैं कि लंबी जांच के बाद वो 6 रूसी एजेंट को निकाल रहा हैं। ये लोग डिप्लोमैटिक कवर की आड़ में फ्रांसीसी हितों को कमजोर कर रहे थे। हालांकि, इससे ज्यादा कोई डिटेल नहीं दी गई।

Russia ने किया केमिकल हथियारों का इस्तेमाल?

यूक्रेन की आजोव रेजिमेंट के मुताबिक, रूस ने मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल किया था। इस वजह से उन्हें सांस की तकलीफ होने लगी थी। मुमकिन हैं कि युद्ध में यह पहला मौका हो जब रूस ने केमिकल हथियार का इस्तेमाल किया हो।

ऑस्ट्रियाई चांसलर की पुतिन को समझाइश:

बीते रोज मॉस्को दौरे पर पहुंचे ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक यूक्रेनियन मर रहे हैं तब तक प्रतिबंध बने रहेंगे। इस युद्ध की वजह से लोगों ने बहुत ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *