रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: खेरसोन सिटी काउंसिल पर रूस का कब्जा, रूसी विदेश मंत्री बोले- अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो परमाणु हथियार शामिल होंगे

Russia Ukraine

कीव/मॉस्को: यूक्रेन Ukraine जंग के दो महीने बाद रूसी Russia सैनिकों ने खेरसोन सिटी काउंसिल पर कब्जा कर लिया हैं। शहर के मेयर इगोर कोल्यखेव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- सोमवार रात हथियारबंद लोग खेरसोन सिटी काउंसिल की इमारत में घुस गए और बिल्डिंग की चाबियां छीन लीं।

वहीं, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना हैं कि परमाणु युद्ध का असल खतरा अभी भी हैं। स्टेट मीडिया को से उन्होंने कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता हैं, तो इसमें परमाणु हथियार शामिल होंगे और यह विनाशकारी होगा।

जंग के बड़े अपडेट्स:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूक्रेनी नागरिकों ने रूसी सेना को लूटने के लिए अमीर घरों का पता दिया था।

अमेरिका ने यूक्रेन को सोवियत काल के 165 मिलियन डॉलर मूल्य के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी।

इंफो सेपियन्स एजेंसी के एक पोल के मुताबिक, 93% यूक्रेनी नागरिक यह मानते हैं कि उनकी सेना रूस को हरा देगी।

ब्रिटेन यूक्रेन की मदद के लिए स्टॉर्मर बख्तरबंद वाहन भेजेगा। ये वाहन स्टारस्ट्रेक एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलों से लैस हैं।

Russia-यूक्रेन जंग से जुड़ी अहम खबरें यहां पढ़ें:

ज ही के दिन 1986 में सोवियत संघ में स्थित चेर्नोबिल पावर प्लांट में भीषण परमाणु हादसा हुआ था। इससे प्लांट में मौजूद 40 लोगों की तुरंत मौत हो गई थी, जबकि इस हादसे के बाद प्लांट से निकले रेडिएशन से 50 लाख लोग प्रभावित हुए थे।

डोनबास पर कब्जे के लिए रूस जिस ब्रांस्क शहर से रसद हासिल कर रहा था, रविवार रात यूक्रेन ने वहां मिसाइल से हमले किए। इस हमले में ब्रांस्क के 2 ऑइल डिपो ट्रांसनेफ्ट-ड्रुज्बा में आग लग गई। ब्रांस्क एक लॉजिस्टिक हब हैं।

UN चीफ सीजफायर के लिए पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंचेंगे:

दूसरी तरफ युद्ध को रोकने की डिप्लोमैटिक कोशिशें भी जारी हैं। इसी के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सीजफायर के लिए आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मॉस्को में मिलेंगे। इसके अलावा वो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने यूक्रेन भी जाएंगे।

यूरोप से परे भी पहुंचे जंग की आंच:

Russia Ukraine

यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर रायसीना डायलॉग में शामिल होने नई दिल्ली पहुंची हैं। यहां पर उन्होंने चेतावनी दी हैं कि रूसी हमले का असर यूरोप की सीमा से परे भी होगा। इसके साथ ही उर्सुला ने मॉस्को और बीजिंग के बीच बढ़ते तालमेल पर पर बात की। रूस की आक्रामकता से इंडो-पैसिफिक रीजन भी प्रभावित हो सकता हैं।

बुल्गारिया के PM ने शुरू किया फंडरेजिंग प्रोग्राम:

बुल्गारिया के प्रधानमंत्री किरिल पेटकोव ने यूक्रेन की मदद के लिए फंडरेजिंग प्रोग्राम शुरू किया हैं। उन्होंने मीडिया से कहा- मैंने अपने सैलरी दान कर दी हैं और अपने देश के नागरिकों से भी ऐसा करने की अपील की हैं। यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजने के लिए राजनीतिक के साथ सार्वजनिक एकता की भी जरूरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *