रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: रूस के ब्रांस्क में यूक्रेनी सैनिकों ने दागी मिसाइलें, ऑयल डिपो तबाह

russia war

कीव/मॉस्को: रूस-यूक्रेन russia war जंग को 2 महीने से ज्यादा वक्त होने को आया हैं, लेकिन युद्ध की तपिश कम होने की जगह बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच यूक्रेन ने रूस के ब्रांस्क शहर में हमला किया हैं। यहां यूक्रेनी सैनिकों ने मिसाइलें दागी हैं, जिसमें एक ऑयल डिपो तबाह हो गया।

इधर, यूक्रेन ने दावा किया है कि मध्य और पश्चिमी यूक्रेन में रूसी सैनिकों ने 5 रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया हैं। रेलवे सर्विस चीफ ने कहा कि हमले में सैकड़ों लोगों के घायल होने की आशंका हैं।

पेंटागन का दावा- जंग जीत सकता हैं यूक्रेन:

पेंटागन चीफ लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता हैं। उन्होंने कहा- यूक्रेन जीत सकता हैं, अगर उनके पास सही उपकरण और समर्थन हो।​​​​​​​ अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटोनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने कीव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को 700 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद देने की घोषणा की। ब्लिंकन और ऑस्टिन 24 फरवरी को रूसी हमले के बाद यूक्रेन का दौरा करने वाले अमेरिका के पहले सीनियर अफसर हैं।

जंग के बड़े अपडेट्स:

रूस ने मारियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट के आसपास सीजफायर का ऐलान किया हैं, जिससे यहां फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके।

रूसी सेना यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होम टाउन क्रिवी रिह पर हमला करने की तैयारी कर रही हैं।

यूक्रेन के लोकपाल का कहना हैं कि रूसी हमले में अब तक 213 बच्चों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 389 घायल हुए हैं। कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी हैं, इस वजह से मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती हैं।

 russia war

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेना के हमले की वजह से यूक्रेनी शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गए।

रूस ने 24 अप्रैल को ईस्टर के दिन पोल्टावा में 5 मिसाइल अटैक कर शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह कर दिया।

जेलेंस्की के शहर पर हमले का खतरा:

रूसी सेना यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के शहर क्रिवी रिह पर भी हमला करने की तैयारी कर रही हैं। शहर की डिफेंस फोर्स के प्रमुख अलेक्जेंडर विलकुल का कहना हैं कि आने वाले दिनों में रूस क्रिवी पर भी हमला कर सकता हैं, लेकिन हम किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Russia हमले में खार्किव के दो लोगों की मौत:

24 अप्रैल को रूसी सेना के हमले में खार्किव के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। शहर के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव का कहना हैं कि एक नागरिक खार्किव में मारा गया हैं, जबकि दूसरा चुहुइव शहर में। मरने वालों में एक 11 साल का बच्चा भी शामिल हैं।

ब्लैक सी में अभी भी दो दर्जन से ज्यादा रूसी जहाज तैनात:

यूक्रेनी ऑपरेशनल साउथ कमांड कहना हैं कि ब्लैक सी में अभी भी दो दर्जन से ज्यादा रूसी जहाज और पनडुब्बियां तैनात हैं। इस वजह से यूक्रेन पर समुद्र से हमले का खतरा बना हुआ हैं। वहीं, जपोरिजिया प्लांट के सीईओ ऑलेक्जेंडर मिरोनेंको का कहना हैं कि एक महीने बाद शहर की स्टील मिल 50% क्षमता के साथ फिर उत्पादन शुरू कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *